फलोदी | Phalodi Road Accident: मंगलवार का दिन राजस्थान में कई लोगों के लिए काल बन आया।
आज राजस्थान के नव गठित जिले फलोदी में एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इन मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
घायल जोधपुर रेफर: फलोदी में भीषण सड़क हादसा, परिवार के 6 लोगों की मौत, 3 महिलाएं भी शामिल
राजस्थान के नव गठित जिले फलोदी में एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इन मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी लोग सुबह जैसलमेर के बांधेवा गांव से फलोदी की ओर आ रहे थे।
HIGHLIGHTS
- राजस्थान के नव गठित जिले फलोदी में एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इन मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी लोग सुबह जैसलमेर के बांधेवा गांव से फलोदी की ओर आ रहे थे।
संबंधित खबरें
बता दें कि आज सुबह ही दौसा जिले में मेहंदपुर बालाजी के दर्शन करने जा रहे पदयात्रियों को भी एक कंटेनर ने कुचल दिया। जिसमें एक पदयात्री की मौत हो गई और 22 घायल हो गए। इनमें भी कईयों की हालत गंभीर बताई गई है।
ये सभी लोग सुबह जैसलमेर के बांधेवा गांव से फलोदी की ओर आ रहे थे। तभी रास्ते में इनकी बोलेरो ट्रेलर टक्करा गई। जिससे हादसे में बोलेरो में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गम्भीर घायल हो गए।
हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को हादसे की सूचना दी।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों कोक निजी वाहन से अस्पताल के लिए रवाना किया। जहां कलरां के पास दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस में शिफ्ट कर फलोदी जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इनमें से एक ने दम तोड़ दिया।
संबंधित खबरें
हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
हादसे की जानकारी मिलते ही थानाधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करवाया।
मृतकों के शवों को मौके पर से हटवाया और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया।
हादसे की वजह से लंबा जाम लग गया। जिसके बाद पुलिस ने ट्रैफिक को भी सुचारू करवाया। अब पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
इन लोगों ने तोड़ा दम
- अल्लादीन खां (60)
- शायर खां (60)
- इनिया (40)
- एमणा (55)
- खातू (55)
- शरीफा (65)
ताज़ा खबरें
भुज-नई दिल्ली ट्रेन के टाइम टेबल पर जालोर में आक्रोश, यात्रियों ने की शेड्यूल बदलने की मांग
सिरोही जनाना अस्पताल में महिला की मौत: परिजनों ने लगाया इलाज में देरी और खून की कमी का आरोप, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
भारत का समुद्री खाद्य निर्यात छुएगा ₹1 लाख करोड़ का शिखर; केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने 'सीफूड एक्सपोर्टर्स मीट 2026' में तैयार की नई वैश्विक रणनीति
कतार से क्यूआर कोड तक: भारत की डिजिटल भुगतान क्रांति और यूपीआई का वैश्विक प्रभाव