नई दिल्ली | तेजी से आगे बढ़ते भारत के लोगों ने विदेशों में भी अपना लौहा मनवाया है।
हर रोज कमाते हैं 52 लाख: वर्ल्ड बैंक के नए अध्यक्ष बने भारतीय मूल के अजय बंगा, जानें इनके बारे में
भारतीय मूल के अजय बंगा बैंक के 14 वें अध्यक्ष होंगे। इनका चयन बैंक के कार्यकारी निदेशकों द्वारा किया गया है। भारत सरकार ने बंगा को साल 2016 में नागरिक सम्मान पद्म श्री से भी सम्मानित किया।
HIGHLIGHTS
- भारतीय मूल के अजय बंगा बैंक के 14 वें अध्यक्ष होंगे। इनका चयन बैंक के कार्यकारी निदेशकों द्वारा किया गया है। भारत सरकार ने बंगा को साल 2016 में नागरिक सम्मान पद्म श्री से भी सम्मानित किया।
संबंधित खबरें
दुनिया के महाशक्तिशाली देश अमेरिका की हुकूमत में महत्वपूर्ण पदों पर भी भारतीय मूल के कई लोग आसीन है।
ऐसे ही अब भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अजय बंगा को वर्ल्ड बैंक का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इन्हें राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा नॉमिनेट किया गया था।
बैंक के मुताबिक, अंजय बंगा संस्थान के अगले अध्यक्ष होंगे। जो 2 जून को अपना कार्यभार संभालेंगे।
जिसके बाद आने वाले 5 सालों तक बंगा ही इस पद पर आसीन रहेंगे।
संबंधित खबरें
वर्ल्ड बैंक के अनुसार, भारतीय मूल के अजय बंगा बैंक के 14 वें अध्यक्ष होंगे। इनका चयन बैंक के कार्यकारी निदेशकों द्वारा किया गया है।
फिलहाल वर्तमान में वर्ल्ड बैंक के मौजूदा प्रेसिडेंट डेविड हैं। जिनके बाद अजय बंगा ये जिम्मेदारी निभाने जा रहे हैं।
आपको बता दें कि वर्तमान अध्यक्ष डेविड द्वारा तय समय से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके चलते बैंक के अध्यक्ष की तलाश की जा रही थी।
ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडे ने 23 फरवरी को बंगा के नाम को नॉमिनेट किया था।
अजय बंगा के समर्थन में उतरे 14 देश
अजय बंगा को वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष पद के लिए 14 देशों का समर्थन मिला है। जिनमें जापान, जर्मनी, फ्रांस, इटली, बांग्लादेश, कोलंबिया, मिस्र, घाना, केन्या, कोटे डी आइवर, सऊदी अरब, कोरिया गणराज्य और संयुक्त राष्ट्र देश शामिल हैं।
कौन हैं अजय बंगा ?
63 साल के अजय बंगा के पिता हरभजन बंगा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट थे। उनका परिवार मूल रूप से पंजाब के जालंधर शहर का रहने वाला था।
उनके पिता का ट्रांसफर होता रहता था। ऐसे में अजय बंगा की परवरिश भारत के विभिन्न शहरों में हुई।
उनकी स्कूली शिक्षा हैदराबाद के पब्लिक स्कूल से हुई और दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ऑनर डिग्री हासिल की।
इसके बाद आईआईएम अहमदाबाद से पोस्ट ग्रेजुएट हुए।
नेस्ले कंपनी से भरी करियर की उड़ान
अजय बंगा ने साल 1981 में नेस्ले से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने इस कंपनी में 13 साल तक कार्यीाार संभाला और मैनेजमेंट से लेकर सेल्स डिपार्टमेंट तक में काम किया।
उन्होंने पेप्सिको इंटरनेशनल रेस्तरां चेन की भारत में ओपनिंग के दौरान बड़ी भूमिका निभाई। भारत सरकार ने बंगा को साल 2016 में नागरिक सम्मान पद्म श्री से भी सम्मानित किया।
ऐसा रहा प्रोफेशनल सफर
भारतीय-अमेरिकी नागरिक अजयपाल सिंह बंगा मौजूदा समय में इक्विटी कंपनी जनरल अटलांटिक के वाइस चेयरमैन हैं।
इससे पहले बंगा ने सिटीग्रुप और नेस्ले कंपनी के साथ भारत में भी काम किया है।
इसके बाद मास्टरकार्ड के साथ भी लंबे समय तक जुड़े रहे। डच इन्वेस्टमेंट होल्डिंग फर्म एक्जॉर के चेयरमैन पद को भी बंगा ने काम किया।
रोजाना की कमाई करीब 52 लाख रुपये
साल 2021 में सीएनबीसी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अजय बंगा की नेट वर्थ करीब 20.6 करोड़ डॉलर (करीब 1700 करोड़ रुपये) है। बंगा की रोजाना की कमाई करीब 52 लाख रुपये बताई गई है।
ताज़ा खबरें
IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत आज, जानें पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
PCB का बड़ा दांव: सरफराज अहमद बने पाकिस्तान टेस्ट टीम के हेड कोच, बांग्लादेश सीरीज के लिए टीम घोषित
IPL 2026: केकेआर की लगातार छठी हार, केविन पीटरसन ने की ब्रेंडन मैकुलम की वापसी की भविष्यवाणी
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होंगे आकाश मधवाल? खलील अहमद की जगह ले सकते हैं पूर्व MI गेंदबाज