मुंबई | Filmfare Awards 2023: बॉलीवुड की ’गंगूबाई’ यानि आलिया भट्ट ने एक बार फिर से अपना जलवा बिखेर दिया है। आलिया ने इंडियन सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 में बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम कर लिया है।
छा गई ’गंगूबाई’: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 में आलिया भट्ट का जलवा, इन्होंने जीत लिया बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का अवॉर्ड
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और फिल्म ’गंगूबाई काठियावाड़ी’ छाई रही। संजय लीला भंसाली की फिल्म ’गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने 10 कैटेगरी में अवॉर्ड जीते।
HIGHLIGHTS
- फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और फिल्म ’गंगूबाई काठियावाड़ी’ छाई रही। संजय लीला भंसाली की फिल्म ’गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने 10 कैटेगरी में अवॉर्ड जीते।
संबंधित खबरें
गुरूवार को 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। जिसमें आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और फिल्म ’गंगूबाई काठियावाड़ी’ छाई रही। संजय लीला भंसाली की फिल्म ’गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने 10 कैटेगरी में अवॉर्ड जीते।
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। जहां बॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स ने शिरकत की।
इस फंक्शन की मेजबानी सुपरस्टार सलमान खान ने की और कई स्टार्स ने अपनी परफॉर्मेंस से समा बांध दिया।
संबंधित खबरें
स्टेज पर सलमान खान का साथ देने के लिए आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल भी उतरे।
आलिया भट्ट ने न केवल बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया बल्कि बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी आलिया की फिल्म को ही मिला।
आलिया की फिल्म ’गंगूबाई काठियावाड़ी’ को बेस्ट फिल्म और इसी फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया।
Congratulations!
The Filmfare Award for Best Film goes to #GangubaiKathiawadi at the 68th #HyundaiFilmfareAwards 2023 with #MaharashtraTourism. pic.twitter.com/bpJKuXrCm5
अब बात हो जाए गायककों की तो अपनी मदहोश आवाज का जादू बिखेरने वाले सिंगर अरिजीत सिंह को आलिया और रणबीर की फिल्म ’ब्रह्मास्त्र’ के गाने ’केसरिया’ के लिए बेस्ट प्लैबैक सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया।
इसके अलावा आलिया-रणबीर की फिल्म ’ब्रह्मास्त्र’ को वीएफएक्स के लिए भी अवॉर्ड दिया गया।
इसी के साथ हर्षवर्धन कुलकर्णी की फिल्म ’बधाई दो’ ने भी कमाल करते हुए क्रिटिक्स अवॉर्ड कैटेगरीज में अपना दबदबा बनाए रखा और 6 अवॉर्ड जीते।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया