अलवर | राजस्थान के ऐतिहासिक शहर अलवर की सूरत अब बदलने वाली है। शहर में प्रवेश करते ही पर्यटकों को एक भव्य और आकर्षक स्वरूप देखने को मिलेगा।
अलवर के चारों रास्तों पर भव्य द्वार: राजस्थान का 'सिंहद्वार' अलवर अब दिखेगा और भी भव्य, चारों प्रवेश मार्गों पर बनेंगे आकर्षक प्रवेश द्वार
अलवर शहर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए चारों मुख्य रास्तों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने अधिकारियों को स्थानीय कला और हरियाली पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
HIGHLIGHTS
- अलवर के चारों मुख्य प्रवेश मार्गों पर कटी घाटी की तर्ज पर भव्य द्वार बनेंगे।
- बहरोड़, तिजारा, रामगढ़ रोड और ढाई पैड़ी पर होगा आकर्षक निर्माण।
- स्थानीय कला और स्थापत्य शैली को दी जाएगी प्राथमिकता।
- प्रवेश द्वारों के पास बढ़ेगी हरियाली और यात्रियों के लिए लगेंगे साइन बोर्ड।
संबंधित खबरें
शहर के चारों कोनों पर बनेंगे द्वार
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने अलवर शहर के चारों प्रवेश मार्गों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को बहरोड़ रोड, तिजारा रोड, रामगढ़ रोड और ढाई पैड़ी पर भव्य प्रवेश द्वार बनाने के निर्देश दिए हैं।
मंत्री शर्मा ने स्पष्ट किया कि अलवर की पहचान 'राजस्थान के सिंहद्वार' के रूप में है। इसी गरिमा को बनाए रखने के लिए कटी घाटी की तर्ज पर शानदार द्वारों का निर्माण होगा जिससे शहर की भव्यता बढ़ेगी।
स्थानीय कला और संस्कृति की झलक
इन द्वारों के निर्माण में स्थानीय कला और स्थापत्य शैली को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्य की गुणवत्ता और सुंदरता में कोई कमी न रहे ताकि पर्यटक आकर्षित हों।
संबंधित खबरें
पर्यटन और सुंदरता को मिलेगा बढ़ावा
प्रवेश द्वारों के आसपास विशेष रूप से हरियाली, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर जोर दिया जाएगा। वहां आधुनिक साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे ताकि यात्रियों को शहर के महत्वपूर्ण स्थलों की जानकारी आसानी से मिल सके।
इस निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका और नगर विकास न्यास के अधिशासी अभियन्ता अशोक मदान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। यह पहल अलवर के पर्यटन के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
ताज़ा खबरें
'शार्क्स' से रहें सावधान, मैनेजमेंट कंपनियों के लालच पर उठाए सवाल
सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत, डेब्यू पर साकिब और प्रफुल्ल ने 4-4 विकेट लेकर रचा इतिहास
किसानों के लिए जरूरी सूचना: 15 मई 2026 तक फार्मर आईडी न बनवाई तो बंद हो जाएगी सब्सिडी और सरकारी योजनाओं का लाभ
राजस्थान: रामजल सेतु लिंक परियोजना पर सियासी गणित का असर, डूंगरी बांध को लेकर सरकार 'सतर्क' मोड में