thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

Rajasthan: जोधपुर-खेजड़ली-ज़ाडन सड़क निर्माण की घोषणा

thinQ360

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि मारवाड़ के लोगों के लिए खेजड़ी का वृक्ष किसी वरदान से कम नहीं है

HIGHLIGHTS

  • दिया कुमारी ने कहा गुरु जम्भेश्वर भगवान के आदर्शों पर चलकर बिश्नोई संप्रदाय पर्यावरण की रक्षा एवं प्रकृति को बचाकर मानव सेवा के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा के अनुरूप हम मां अमृता देवी का भव्य स्मारक बनाएंगे 
announcement of construction of jodhpur khejarli zadan road
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को जोधपुर के खेजड़ली शहीद मेले में शिरकत की। उन्होंने मां अमृता देवी शहीद स्मारक पहुंचकर 363 पर्यावरण के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री ने गुरु जम्भेश्वर भगवान के मंदिर में पूजा अर्चना की एवं प्रदेश के खुशहाली के लिए कामना की।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी,संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल

‘पेड़ है तो जल है,जल है तो कल है’—उप मुख्यमंत्री
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण एवं जीवरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों की पावन धरा को नमन करती हूं।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी


उन्होंने कहा ‘पेड़ है तो जल है,जल है तो कल है’ इस विचार को हम आज समझ रहे है किंतु आज से लगभग 300 वर्ष पूर्व मां अमृता देवी सहित 363 लोगों ने शहादत देकर पर्यावरण संरक्षण एवं जीव रक्षा का संदेश दिया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व पटल पर पर्यावरण संरक्षण एवं जीव रक्षा के साथ पृथ्वी को सुरक्षित बनाने के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण में पर्यावरण का सर्वाधिक योगदान होगा।

दिया कुमारी ने कहा गुरु जम्भेश्वर भगवान के आदर्शों पर चलकर बिश्नोई संप्रदाय पर्यावरण की रक्षा एवं प्रकृति को बचाकर मानव सेवा के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा के अनुरूप हम मां अमृता देवी का भव्य स्मारक बनाएंगे। 

उप मुख्यमंत्री ने जोधपुर- खेजड़ली फोर लेन सड़क मार्ग निर्माण की घोषणा की और कहा इस सड़क मार्ग का नाम ‘शहीद अमृतादेवी बिश्नोई सड़क मार्ग होगा।


संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि मारवाड़ के लोगों के लिए खेजड़ी का वृक्ष किसी वरदान से कम नहीं है, हमें इसके संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता है। खेजड़ी से प्राप्त लघु वन उपज से किसानों को आर्थिक संबल भी मिलता है। उन्होंने खेजड़ली बलिदान एवं पर्यावरण संरक्षण के इतिहास से आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, विधायक अतुल भंसाली, विधायक फलोदी पब्बाराम विश्नोई सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें