thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

Rajasthan: वासुदेव देवनानी की पहल पर आयोजित कृत्रिम बुद्धिमता संगोष्ठी

thinQ360

कार्यक्रम में विजेता विद्यार्थियों को विधान सभा में आयोजित समारोह में नगद राशि एवं प्रशस्‍ती पत्र से पुरस्‍कृत किया गया

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ
artificial intelligence seminar organized on the initiative of vasudev devnani

जयपुरराजस्थान विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर गुरूवार को विधानसभा में कृत्रिम बुद्धिमता संभाव्‍यता और सरोकार विषय पर राज्‍य स्‍तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संगोष्‍ठी का आयोजन किया गया।

अध्‍यक्ष देवनानी के इस नवाचार में प्रदेश के विभिन्‍न जिलों से कक्षा 8 से 10 तक के 47 विद्यार्थी प्रतिभागियों (प्रत्‍येक जिले से एक) ने भाग लिया।

राज्‍य स्‍तरीय विज्ञान संगोष्‍ठी में विजेता श्रीशर्मा, बांगड पब्लिक स्‍कूल पाली, अथर्व रंजन शर्मा, भारतीय विद्या भवन विद्याश्रम, प्रताप नगर जयपुर और गौरव सोनी, सूरज बालवाडी सी.सै. स्‍कूल, बीकानेर घोषित किया गया है।

कार्यक्रम में विजेता विद्यार्थियों को विधान सभा में आयोजित समारोह में नगद राशि एवं प्रशस्‍ती पत्र से पुरस्‍कृत किया गया। विभाग की परियोजना निदेशक डॉ. साधना माथुर ने कृत्रिम बुद्धिमता पर प्रस्‍तुत किये गये विद्यार्थियों के ज्ञान एवं प्रस्‍तुतीकरण की प्रशंसा करते हुए भारत को इस दिशा में और आगे बढाने के प्रयासों पर बल दिया।

कैलाश मिश्रा ने कार्यक्रम में पधारे सभी विद्यार्थियों, गाइड, टीचर, अभिभावकों एवं विभागीय अधिकारियों का कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु धन्‍यवाद ज्ञापित किया। कार्यकम में विधान सभा के प्रमुख सन्‍दर्भ एवं शोध अधिकारी विनोद मिश्रा मौजूद रहे।

शेयर करें: