thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

Jaipur: राज्यपाल मिश्र को कलाकार ब्रजराज राजावत ने चित्र-कथाओं का सेट भेंट किया

desk

राज्यपाल ने चित्रकथा पुस्तकों की सराहना की।  

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • राज्यपाल कलराज मिश्र को शुक्रवार को यहां राजभवन में कलाकार, चित्र-कथाकार ब्रजराज राजावत ने मुलाकात कर अपनी सृजित चित्रकथाओं की पुस्तकों का सेट भेंट किया।
artist brajraj rajawat presented a set of paintings and stories to governor mishra
चित्र-कथाओं का सेट भेंट

जयपुर | राज्यपाल कलराज मिश्र को शुक्रवार को यहां राजभवन में कलाकार, चित्र-कथाकार ब्रजराज राजावत ने मुलाकात कर अपनी सृजित चित्रकथाओं की पुस्तकों का सेट भेंट किया। राज्यपालsubhashchandreaboss मिश्र को राजावत ने चित्रकथा पुस्तकें 'राष्ट्र नायक सुभाष चन्द्र बोस', 'राष्ट्र उन्नायक आचार्य शंकर', 'वीर सावरकर' और 'रानी पद्मिनी और गोरा-बादल' की प्रतियां भेट करते हुए अपने इस लेखन और कलाकर्म के बारे में भी जानकारी दी। राज्यपाल ने चित्रकथा पुस्तकों की सराहना की।   

राजावत ने बताया कि चार पुस्तकों के इस सेट में आजादी आंदोलन में सुभाष चन्द्र बोस की रही भूमिका, आदि शंकराचार्य की भारतीय संस्कृति को रही देन के संदर्भ में उनके जीवन आलोक, इतिहास के पन्नों पर दर्ज पद्मिनी और चित्तौड़ की वीरांगनाओं के जौहर, गोरा-बादल की वीरता के साथ ही वीर सावरकर की राष्ट्र भक्ति के संदर्भ में शोध कर चित्र-कथाओं का सृजन किया गया है। इनमें इतिहास के प्रमुख तथ्यों को पर्याप्त शोध कर चित्रों के साथ कथाओं में गूंथा गया है। राज्यपाल को पुस्तक भेंट करने के दौरान साहित्यिक संस्था 'आखर' के संयोजक प्रमोद शर्मा और फिल्मकार सुरेश मृदगल भी उपस्थित रहे। 

शेयर करें: