जयपुर | AAP 'Tiranga Yatra' in Jaipur: राजस्थान में विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने अपना-अपना शंखनाद कर दिया है। ऐसे में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल कैसे पीछे रहने वाले हैं।
'AAP' का शंखनाद: ’हाथ’ से सत्ता छीनने और ’कमल’ को मुरझाने ’झाडू’ ने दिखाई जयपुर में ताकत, जानें क्या-क्या बोल गए केजरीवाल
केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, राजस्थान में 1993 से एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस बारी-बारी से आ रही है और इन्होंने बारी-बारी से आपको लूटा है।
HIGHLIGHTS
- केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, राजस्थान में 1993 से एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस बारी-बारी से आ रही है और इन्होंने बारी-बारी से आपको लूटा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी आगामी चुनावों के लिए आज राजधानी जयपुर ’आप’ का तिरंगा रैली से श्रीगणेश कर दिया है।
आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल अपने साथ पंजाब सीएम भगवंत मान को लेकर राजधानी जयपुर की सड़कों पर भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ हल्ला बोलते नजर आए।
केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, राजस्थान में 1993 से एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस बारी-बारी से आ रही है और इन्होंने बारी-बारी से आपको लूटा है।
जब कांग्रेस आती है तो वो भाजपा वालों को अंदर नहीं डालते, जब भाजपा आती है वो कांग्रेस वालों को अंदर नहीं डालते, क्योंकि, इनकी आपस में सेटिंग है और हमारी आपसे से सेटिंग है।
संबंधित खबरें
आम आदमी पार्टी ने आज जयपुर में तिरंगा रैली करके राजस्थान में हाथ से सत्ता छीनने और कमल को मुरझाने के लिए अपनी झाडू फिराई।
इस दौरान सीएम केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि राजस्थान को दोनों दलों ने लोगों को जमकर लूटा है।

अब झाडू करेगी सफाई
पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ जयपुर आए दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा कि 5 साल कांग्रेस और पांच साल भाजपा ने राज किया है लेकिन अब राजस्थान में आप की ’झाडू’ दोनों का सफाया करेगी। उन्होंने कहा कि बारी बारी से दोनों ने जनता को लूटा है। ये चोर-चोर मौसेरे भाई हैं।
आज़ादी के बाद यहां 48 साल कांग्रेस की सरकार और 18 साल भाजपा का राज रहा। लेकिन किसानों का हाल वैसा ही रहा।
किसानों को फसलों के सही दाम नहीं मिल रहे और किसान-मज़दूर आत्महत्या कर रहे हैं। शहीदों की पत्नियां जब अपना हक़ मांगने जाती हैं तो उन्हें बेइज्जत किया जाता है।
आपको बता दें कि, सोमवार को ’आप’ ने जयपुर के सांगानेरी गेट से तिरंगा रैली की शुरूआत की जो बापू बाजार, नेहरू बाजार होते हुए अजमेरी गेट पहुंची। इस दौरान पिंकसिटी पूरी तरह से आप की तिरंगा यात्रा में रंगी नजर आई।

हर घर में हो केजरीवाल और झाडू
आप की तिरंगा यात्रा के दौरान पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि राजस्थान में भी अब हर घर में केजरीवाल और झाड़ू होनी चाहिए। इसके लिए संघर्ष तो आपको ही करना होगा।
अगर अब ऐसा नहीं किया तो ये सब कुछ बेच देंगे। ये तो शहीदों का कफ़न तक बेचकर खा गए।
ताज़ा खबरें
भुज-नई दिल्ली ट्रेन के टाइम टेबल पर जालोर में आक्रोश, यात्रियों ने की शेड्यूल बदलने की मांग
सिरोही जनाना अस्पताल में महिला की मौत: परिजनों ने लगाया इलाज में देरी और खून की कमी का आरोप, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
भारत का समुद्री खाद्य निर्यात छुएगा ₹1 लाख करोड़ का शिखर; केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने 'सीफूड एक्सपोर्टर्स मीट 2026' में तैयार की नई वैश्विक रणनीति
कतार से क्यूआर कोड तक: भारत की डिजिटल भुगतान क्रांति और यूपीआई का वैश्विक प्रभाव