भीलवाड़ा | राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में रविवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे-148D पर दो तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत हो गई।
इस भयानक हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है।
भीलवाड़ा: दो बाइकों की टक्कर, 3 मौत: भीलवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 3 युवकों की मौत, एग्जाम देने जा रहे थे दोस्त
भीलवाड़ा के जहाजपुर में दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत में तीन लोगों की जान चली गई। हादसे में घायल एक युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।
HIGHLIGHTS
- हादसा भीलवाड़ा के जहाजपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-148D पर हुआ।
- दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
- मृतकों में से दो दोस्त RSCIT की परीक्षा देने जा रहे थे।
- टक्कर इतनी तेज थी कि युवक करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरे।
संबंधित खबरें
100 मीटर दूर जा गिरे युवक
पुलिस के अनुसार, जहाजपुर थाना क्षेत्र के धोड़ नाथून गांव के पास यह घटना हुई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार 100 मीटर दूर जा गिरे।
सड़क पर चारों तरफ खून बिखर गया और दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया।
एग्जाम देने जा रहे थे दो दोस्त
मृतकों में से विशाल और घायल राहुल RSCIT की परीक्षा देने जा रहे थे। दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे और जोझर गांव से आ रहे थे।
वहीं, दूसरी बाइक पर सवार जितेंद्र और नरेंद्र भी आपस में दोस्त थे। वे किसी काम के सिलसिले में घर से निकले थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गए।
संबंधित खबरें
इलाज और पुलिस जांच
SHO लोकपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शवों को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के गांव में मातम छा गया है।
ताज़ा खबरें
सनी देओल की नई फिल्म 'लखन' का बदला नाम, अब 'परशुराम' बनकर बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे जबरदस्त धमाल
क्या अब बैसरन घाटी नहीं जा सकते टूरिस्ट? जानें पहलगाम आतंकी हमले के एक साल बाद कश्मीर के 'मिनी स्विट्जरलैंड' के क्या हैं जमीनी हालात
जालोर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, एएसआई समेत दो पुलिसकर्मी घायल
महिला आरक्षण पर डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल का बड़ा हमला, कांग्रेस के 'षड्यंत्र' को किया बेनकाब