राजस्थान

भीनमाल: डॉक्टर से मारपीट पर बवाल, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

गणपत सिंह मांडोली · 20 अगस्त 2026, 01:57 दोपहर
भीनमाल में डॉक्टर से मारपीट के बाद उप जिला अस्पताल के बाहर डॉक्टरों ने पेन डाउन हड़ताल शुरू कर दी है। वे आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

भीनमाल |जालौर जिले के भीनमाल उप जिला अस्पताल में पीएमओ डॉक्टर नेमीचंद संघवी के साथ हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के बाद डॉक्टरों में भारी आक्रोश व्याप्त है, जिसको लेकर डॉक्टर उप जिला अस्पताल के बाहर पेन डाउन हड़ताल पर बैठ गए हैं।

डॉक्टरों में भारी आक्रोश, पेन डाउन हड़ताल शुरू

अस्पताल के बाहर हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों ने नारेबाजी करते हुए मामले में सख्त कार्रवाई और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि जब तक इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका धरना और हड़ताल जारी रहेगी।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने उठाए सवाल

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष हिम्मत शर्मा ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस तरह डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना कानून व्यवस्था और डॉक्टरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

उन्होंने कहा, "इस हड़ताल से मरीजों को जो परेशानी हो रही है, उसके लिए सभी डॉक्टरों को खेद है। लेकिन मजबूरन सभी डॉक्टरों को इस घटना के विरोध में पेन डाउन हड़ताल करनी पड़ रही है।"

हिम्मत शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर सरकार और प्रशासन की ओर से जल्द इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई नहीं की जाती है और आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तो यह आंदोलन जारी रहेगा।

← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)