अलवर: राजस्थान के इस जिले से भाजपा को लेकर आई बड़ी खुशखबरी

राजस्थान के इस जिले से भाजपा को लेकर आई बड़ी खुशखबरी
अलवर वोटिंग
Ad

Highlights

वोटिंग में बीजेपी प्रत्याशी भूपेंद्र यादव ने 48 हजार 282 वोट से जीत गए

सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई और दोपहर 2 बजे तक परिणाम आने की उम्मीद है

अलवर | अलवर का नया सांसद कौन होगा | अलवर लोकसभा सीट पर 22 राउंड की काउंटिंग पू्री हो चुकी है। बीजेपी प्रत्याशी भूपेंद्र यादव ने 48 हजार 282 वोट से जीत गए हैं | करीब 4 घंटे की काउंटिंग तक अलवर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी की 50 हजार वोट की बढ़त बनी रही। आखिर में बैलेट पेपर और ईटीपीबीएस के वोट की काउंटिंग में बीजेपी को केवल 136 वोट ज्यादा मिले हैं। बैलेट पेपर के अलावा 48 हजार 146 वोट की बढ़त रही।

इस बार कुल 9 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है, जिनके भविष्य का फैसला 2736 ईवीएम (EVM) करेंगी। इस चुनाव में मतदान प्रतिशत 60.07 रहा, जो वर्ष 2019 के मुकाबले 7.10 प्रतिशत कम रहा। 

अलवर लोकसभा में 8 विधानसभा हैं, जिसमें अलवर शहर, अलवर ग्रामीण, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, किशनगढ़बास, मुंडावर, बहरोड़, तिजारा व रामगढ़ शामिल हैं। इनमें 20.59 लाख मतदाता (Voters) हैं, जिनमें से 12.37 लाख ने अपने मतदान का प्रयोग किया।

इनमें 6.61 लाख पुरुष व 5.76 लाख महिलाएं शामिल हैं। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 60.98, महिलाओं का 59.06 और ट्रांसजेंडर्स का 34.78 फीसदी रहा। 8.24 लाख मतदाता (voters) बूथों तक नहीं पहुंचे, जिसमें 4.01 लाख पुरुष व 4.23 लाख महिलाएं शामिल हैं।

रामगढ़ में महिलाएं वोट डालने में रही थीं आगे

रामगढ़ विधानसभा अकेली ऐसी सीट है जहां पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने वोट किया। यहां 62.41 पुरुष व 63.22 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले। सबसे ज्यादा मतदान किशनगढ़बास में 64.49 फीसदी रहा। वहीं सबसे कम राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ सीट पर 55.07 प्रतिशत रहा।

इनके भाग्य का होगा फैसला

पार्टी – प्रत्याशी
बसपा – फजल हुसैन
भाजपा – भूपेंद्र यादव
कांग्रेस – ललित यादव
सर्व समाज पार्टी – प्रदीप कुमार
हिंदुस्तान जनता पार्टी – विश्वनाथ खींची
निर्दलीय – अमित गुप्ता
निर्दलीय – छगन लाल
निर्दलीय – रामबाबू शर्मा
निर्दलीय – विवेक जैन

अलवर के अब तक के सांसद (वर्ष सदस्य दल )

1952 शोभा राम कुमावत कांग्रेस
1957 शोभा राम कुमावत कांग्रेस
1962 काशी राम गुप्ता स्वतंत्र
1967 भोलानाथ मास्टर कांग्रेस
1971 हरि प्रसाद शर्मा कांग्रेस
1977 रामजी लाल यादव जनता पार्टी
1980 राम सिंह यादव कांग्रेस (आई)
1984 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1989 रामजी लाल यादव जनता दल
1991 महेंद्र कुमारी भाजपा
1996 नवल किशोर शर्मा कांग्रेस
1998 घासी राम यादव कांग्रेस
1999 जसवन्त सिंह यादव भाजपा
2004 करण सिंह यादव कांग्रेस
2009 जितेन्द्र सिंह कांग्रेस
2014 महंत चांदनाथ भाजपा
2018 करण सिंह यादव(उपचुनाव) कांग्रेस
2019 महंत बालकनाथ भाजपा
109 टेबल पर 153 राउंड होगी मतगणना, 3 हजार कर्मचारी लगाए,

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की मतगणना 4 जून को सुबह 8 बजे से कला महाविद्यालय में शुरू होगी। मतगणना 109 टेबल पर 153 राउंड तक चलेगी। सबसे कम राउंड बहरोड़ विधानसभा के और सबसे ज्यादा राउंड रामगढ़ विधानसभा के होंगे। इस तरह कहा जा सकता है कि बहरोड़ के वोटों (Votes) की गिनती पहले हो जाएगी और बाद में रामगढ़ विधानसभा की।

हालांकि चुनाव परिणाम सभी विधानसभाओं की मतगणना के बाद ही जारी होंगे। मतगणना के लिए निर्वाचन विभाग (election department) ने करीब 3 हजार कर्मचारी लगाए हैं। एक आरओ, 6 एआरओ (ARO) के जिम्मे मतगणना होगी।

चुनाव आयोग ने 3 पर्यवेक्षक लगाए हैं, जो पूरी तरह निगरानी करेंगे। मतगणना की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष गुप्ता समेत कई अफसरों ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। 

Must Read: सचिन पायलट का प्रोटेस्ट आज: क्या सचिन पायलट कांग्रेस हाईकमान की चेतावनी को गंभीरता से लेंगे

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें thinQ360 App.

  • Follow us on :