राजनीति

Politics: भाजपा राज में सिरोही में भ्रष्टाचार के कीर्तिमान स्थापित हुए : लोढ़ा

गणपत सिंह मांडोली · 27 सितम्बर 2026, 05:41 शाम
कांग्रेस की पंचायत समिति सिरोही क्षेत्र की बैठक डोदुआ में आयोजित हुई, जिसमें पूर्व विधायक एवं मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर कई आरोप लगाए।

सिरोही | ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिरोही के तत्वाधान में सिरोही पंचायत समिति क्षेत्र की बैठक डोदुआ के भुवनेश्वर मंदिर प्रांगण में हुई ।
बैठक में मुख्यतिथि पूर्व विधायक एवं मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा रहे।

 बैठक को संबोधित करते हुए लोढ़ा ने कहा कि भाजपा की सरकार  ने सिरोही में  भ्रष्टाचार का  कीर्तिमान स्थापित करने का काम किया है जिसमें रामझरोखा मंदिर के पट्टे, हिन्दू श्मशान भूमि ,नगर परिषद की भूमि के पट्टे काटने जैसे अनेको उदाहरण मिल जाएंगे । लोढ़ा ने कहा कि मोदी सरकार में आने से पहले कहते थे जिस देश का रुपया गिरता उस देश की साख गिरती है अब रुपया 95 तक पहुंच गया है अब मोदीजी चुप क्यों है ? कहा गये वो वादे आपके जिसमें आप कहते थे मै सत्ता में आते ही 2022 तक किसानों की आय दुगुनी कर दूंगा,हर घर पक्का मकान दूंगा,स्मार्ट सिटी बनाऊंगा,डिजिटल इंडिया बनाऊंगा ।

 किसानों की परेशानी को लेकर लोढ़ा ने सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा वर्तमान में किसानों को ऐप के नाम पर गावो में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही 2008 में मनमोहन की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों का 85 करोड़ का कर्जा माफ़ करने का जिक्र करते हुए पिछले 12 साल में भाजपा सरकार द्वारा किसानों  का एक रुपये का कर्ज माफ नहीं करने की बात बताई । लोढ़ा ने स्थानीय कामों के  बारे में कार्यकर्ताओं को बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में हुए काम जिसमें शिवगंज के 71 गांवों को 2025 तक ज्वाई का पानी पीने के लिए मिल जाना था वो आज तक नहीं मिला,सिरोही के आस पास के 8 गांवों को 32 नाला का पानी अप्रैल 2025 तक मिल जाना था अभी तक नहीं  मिला बाकी बचे सिरोही के गावो को पीने के पानी की डीपीआर जो 2024 में सरकार को सबमिट हो गई थी उसका पैसा अभी तक इस सरकार ने स्वीकृत नहीं किया ,नर्सिग कॉलेज का काम दिसंबर 2023 तक काम पूरा होना था अभी तक नहीं हुआ सिरोही का 300 बेड का अस्पताल जो अप्रैल 2024 में शुरू होना था जिसका अभी तक नहीं हुआ ,संस्कृत कॉलेज,वेटेनरी कॉलेज जिनके लिए जमीन स्वीकृत करवाई थी अभी तक उन पर इस सरकार ने काम चालू नहीं करवाया ।

सिरोही की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए लोढ़ा ने कहा कि सिरोही में शराब और ड्रग्स के अड्डे बन चुके है तीन साल में 5 बार सिरोही के एडिशनल एसपी बदले गए है। लोढ़ा ने कहा कि सरकार का काम जाति धर्म का नहीं होता सरकार का काम आम जन के लिए स्वास्थ्य,शिक्षा,रोजगार,पानी  को लेकर योजना बंद तरीके से काम करने का काम होता है । विधानसभा समन्वयक अश्विनी कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने वार्ड में जिताऊ उम्मीदवार का चयन कर पार्टी को लाकर देवे जिससे हम सब मिलकर पार्टी के बोर्ड बना सके।

 इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष रतन माली,जिला उपाध्यक्ष नारायणलाल सुथार,तेजाराम मेघवाल,मोहन लाल सीरवी ,पुनीत अग्रवाल,भूराराम मेघवाल,पूर्व प्रदेश सचिव गुमान सिंह देवड़ा,पीसीसी सदस्य किशोर पुरोहित,महिला जिलाध्यक्ष रेनुलता व्यास,प्रदेश महासचिव हेमलता शर्मा, एनएसयूआई के दशरथ नरुका,वनेपाल सिंह ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में भगवत सिंह देवड़ा,कुलदीप रावल,जोगाराम मेघवाल,मंडल अध्यक्ष गणपत सिंह,शैतान सिंह,वीरेंद्र सिंह,जब्बर सिंह,चंद्रशेखर सिंह,दीपा राम चौधरी,पन्ना राम हीरागर, मुकेश पुरोहित,रमेश अग्रवाल,गोमाराम मेघवाल, राजू भाई,मुकेश राणा,भँवर लाल भील सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)