जयपुर, 2 जून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम प्रकाश माथुर से उनके निवास पर मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर कुशलक्षेम पूछी।
Rajasthan BJP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने वरिष्ठ नेता ओम माथुर और घायल पूर्व विधायक का हालचाल जाना
+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ
संबंधित खबरें
इसके पहले, सीपी जोशी ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की और सड़क दुर्घटना में घायल हुए पूर्व विधायक रामहेत यादव से सवाई मानसिंह अस्पताल जाकर उनकी स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने अस्पताल में उपस्थित चिकित्सकों से यादव की चिकित्सा संबंधी चर्चा भी की। इसके अलावा, जोशी ने अस्पताल में भर्ती भाजपा कार्यालय में नियुक्त वाहन चालक के पिताजी से मिलकर उनका हालचाल भी पूछा।
इस दौरान, कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र कटारा एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी सीपी जोशी के साथ मौजूद थे।