thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

उदयपुर: उदयपुर सीट पर भाजपा की हैट्रिक तय मन्नालाल ने पूर्व कलेक्टर को हराया

desk

उदयपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • सीट पर पूर्व कलेक्टर और कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीणा से RTO अधिकारी रहे मन्नालाल के बीच मुकाबला रहा मन्नालाल रावत को भाजपाइयों ने माला पहना कर स्वागत किया |
bjp sets hat trick on udaipur seat mannalal defeats former collector
मन्नालाल रावत

उदयपुर | उदयपुर लोकसभा सीट पर इस बार दो नौकरशाहों के बीच चुनाव लड़ा गया। भाजपा (BJP) ने दो बार सांसद रहे अर्जुन लाल मीणा का टिकट काटते हुए परिवहन सेवा के पूर्व अधिकारी रहे मन्नालाल रावत को चुनाव लड़ाया जबकि कांग्रेस (INC) ने पूर्व आईएएस (IAS) ताराचंद मीणा को चुनाव मैदान में उतारा। इन दो पूर्व नौकरशाहों के साथ कुल 8 नेताओं ने अपना भाग्य आजमाया।

उदयपुर में भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भाजपा (BJP) के मन्नालाल रावत करीब 2.60 लाख 2.59 लाख वोटों से हरादिया हैं। काउंटिंग शुरू होते ही मन्नालाल ने अपनी जीत का दावा कर दिया था। वे पहले चरण से ही आगे चल रहे थे। भाजपा (BJP) के मन्नलाल ने जीत की खुशी मनाई। इस दौरान भाजपा(BJP) विधायक और पदाधिकारी उनसे मिलने काउंटिंग स्थल पर पहुंचे।

इधर, मन्नालाल रावत को भाजपाइयों ने माला पहना कर स्वागत किया है और उन्हें बधाई देने का दौर जारी है। इस सीट पर पूर्व कलेक्टर और कांग्रेस (INC) प्रत्याशी ताराचंद मीणा से RTO अधिकारी रहे मन्नालाल के बीच मुकाबला रहा। 

राजस्थान उदयपुर लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 में देवजी पटेल ने खिलाया कमल

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उदयपुर सीट से भाजपा (BJP) के अर्जुन लाल मीणा ने 4,37,917 मतों से जीत हासिल की थी। भाजपा (BJP) के अर्जुन लाल मीणा को 8,71,548 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस के रघुवीर मीणा को 4,33,631 वोट मिले थे। बीटीपी (BTP) के बिरधी लाल छानवाल 51,643 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

शेयर करें: