भाजपा में बड़ा बदलाव: चुनावों से पहले बदले गए कई प्रदेश अध्यक्ष, अब इनकों सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

चुनावों से पहले बदले गए कई प्रदेश अध्यक्ष, अब इनकों सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी
BJP
Ad

Highlights

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। जी किशन रेड्डी केंद्र सरकार में पर्यटन, संस्कृति और विकास मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वह 2019 में सिकंदराबाद लोकसभा सीट से चुनाव जीते थे।

नई दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी ने अब लोकसभा और विधानसभा चुनावों पर अपना पूरा ध्यान केन्द्रित कर लिया है। 

ऐसे में लगातार पार्टी में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच पार्टी ने एक फेरबदल करते हुए चार राज्यों में अपने अध्यक्ष बदले हैं।

बता दें कि, साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, लेकिन उससे पहले इसी साल के अंत में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। 

इन्हें सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

जी किशन रेड्डी: भाजपा ने केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।

जी किशन रेड्डी केंद्र सरकार में पर्यटन, संस्कृति और विकास मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वह 2019 में सिकंदराबाद लोकसभा सीट से चुनाव जीते थे।

बाबूलाल मरांडी: पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को झारखंड में भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है। बाबूलाल मरांडी झारखंड के पहले मुख्यमंत्री रहे हैं। वे झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। 

Image

डी पुरंदेश्वरी: केंद्रीय मंत्री डी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश की कमान सौंपी गई है। दग्गुबाती पुरंदेश्वरी पहले कांग्रेस में थी।

इसके बाद कांग्रेस से इस्तीफा देकर वे साल 2014 में बीजेपी में शामिल हो कर भाजपा  के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा और हार गई थीं। 2020 से वह ओडिशा बीजेपी की राज्य प्रभारी रही हैं।

सुनील जाखड़: सुनील जाखड़ को पंजाब में पार्टी की जिम्मेदारी दी गई। सुनील जाखड़ बीते साल मई में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। जाखड़ पहली बार 2002 में अबोहर से पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए थे।

आपको बता दें कि, सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्ष्यता में हुई केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद ये बड़े फैसले लिए गए हैं। 

चार राज्यों में अध्यक्ष बदलने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरन कुमार रेड्डी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बना दिया है।

वहीं दूसरी ओर, एटाला राजेंद्र को तेलंगाना में बीजेपी की चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

मंगलवार को हुए इस बड़े फेरबदल की जानकारी देते हुए भाजपा  की ओर से कहा गया है कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

Must Read: डाकू हसीना की चतुराई से सब दंग, पुलिस ने बिछाया ’फ्रूटी’ जाल, पीने के लिए हटाया नकाब और...

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें thinQ360 App.

  • Follow us on :
  • Share on koo app