भाजपा का हमला: राज्यों की कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार का एटीएम बना देता है गांधी परिवार

राज्यों की कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार का एटीएम बना देता है गांधी परिवार
Ad

Highlights

भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जिन राज्यों में जीतती है गांधी परिवार उसे भ्रष्टाचार का एटीएम बना देता है। राजस्थान में खनन घोटाला, पेपरलीक, जल जीवन मिशन में घोटाला ना जाने कितने घोटाले कांग्रेस की सरकार में हो रहें हैं। 

जयपुर | भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को कांग्रेस को घेरते हुए जमकर हमला बोला है। 

कर्नाटक में कांग्रेस के बड़े नेताओं के करीबियों के यहां से मिले करोड़ों रुपयों को लेकर भाजपा ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का झूठा आरोप लगाने वाले कांग्रेस के नेताओं के ठिकानों से करोड़ों रुपयों के नोट मिल रहे हैं।  

कर्नाटक में सरकार बनते ही कांग्रेस का भ्रष्टाचार शुरू हो गया है। 

भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जिन राज्यों में जीतती है गांधी परिवार उसे भ्रष्टाचार का एटीएम बना देता है। 

राजस्थान में खनन घोटाला, पेपरलीक, जल जीवन मिशन में घोटाला ना जाने कितने घोटाले कांग्रेस की सरकार में हो रहें हैं। 

कांग्रेस जब भी किसी राज्य में चुनाव जीतती है तो एक परिवार के इशारे पर उस राज्य का दोहन करने में लग जाती है और वहां के गरीबों की कमाई लूट कर एक दरबार में पहुंचाती है। 

कर्नाटक में भाजपा पर झूठे आरोप लगाकर सत्ता में आते ही कांग्रेस का भ्रष्टाचार उजागर हुआ। 

उसके नेता के ठिकानों से करोड़ों रुपये की बरामदगी बताती है कि कांग्रेस का हाथ केवल गांधी परिवार के साथ है।

भारतीय जनता पार्टी ने बयान जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात 100 फीसदी सच हुई है, कांग्रेस आएगी तो दिल्ली में बैठे अपने आकाओं के आदेश पर प्रदेश को अपने भ्रष्टाचार का एटीएम बना कर गरीबों की गाढ़ी कमाई लूटेगी। 

कर्नाटक में कांग्रेस के बड़े नेताओं के करीबियों के पास मिले करोड़ों रुपयों का इस्तेमाल कांग्रेस पार्टी तेलंगाना, छतीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान के चुनावों में करने वाली थी। 

जिस अंबिकापति ने कर्नाटक की तत्कालीन भाजपा सरकार पर 40 प्रतिशत कमिशन का झूठा आरोप लगाया था। उसी अंबिकापति के घर से कांग्रेस के कमीशन का पैसा बरामद हुआ है ।

कांग्रेस का मतलब अब भ्रष्टाचार हो गया है। झारखण्ड में कांग्रेस के समर्थन में चलने वाली सरकार के मुख्यमंत्री का भ्रष्टाचार सामने आया है। 

छत्तीसगढ़ में तो गाय के गोबर का भी घोटाला हो गया। हम छतीसगढ़ और राजस्थान में भी यही देख रहे हैं । 

जिस तरीके से दिल्ली में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर कांग्रेस कर्नाटक में लूट का उद्योग चला रही है और राज्य को खोखला कर रही है, उसी तरह गलती से भी यहां फिर से कांग्रेस की सरकार आती है तो दुबारा से लूटपाट करेगी और गरीबों की गाढ़ी कमाई लूट कर दिल्ली के दरबार में चढ़ावा चढ़ाएगी।

Must Read: अग्निवीर योजना में बदल गया बहुत कुछ, अप्लाई करने वाले अभ्यर्थी जरूर पढ़ें

पढें भारत खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें thinQ360 App.

  • Follow us on :