thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
मनोरंजन

Bollywood का तड़का : दूल्हा बनने जा रहा बॉलीवुड का ये एक्टर, 10 साल छोटी एक्ट्रेस बनेंगी दुल्हन 

desk

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्‌डा अपने से 10 साल छोटी ब्यूटी गर्ल लिन लैशराम के साथ शादी के बंधन से बंधने जा रहे हैं।  हुड्‌डा काफी लंबे समय से लिन लैशराम के साथ रिलेशनिशप में हैं। 

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्‌डा अपने से 10 साल छोटी ब्यूटी गर्ल लिन लैशराम के साथ शादी के बंधन से बंधने जा रहे हैं।  हुड्‌डा काफी लंबे समय से लिन लैशराम के साथ रिलेशनिशप में हैं। 
bollywood actor randeep hooda may be wedding with 10 years younger beautiful actress lin laishram

मुंबई | देश का राजनीतिक गलियारा ही नहीं, मनोरंजन जगत में भी सुर्खियों में बना हुआ है। खासतौर से बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा। 

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्‌डा अपने से 10 साल छोटी ब्यूटी गर्ल लिन लैशराम के साथ शादी के बंधन से बंधने जा रहे हैं।

बता दें कि हुड्‌डा काफी लंबे समय से लिन लैशराम के साथ रिलेशनिशप में हैं। 

मीडिया में चल रही खबरों की माने तो दोनों इस महीने के अंत में शादी करने जा रहे हैं लेकिन अभी वेडिंग की तारीख अभी सामने नहीं आई है। 

हालांकि, अभी तक रणदीप हुड्‌डा या लिन लैशराम ने अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कपल की शादी प्राइवेट होगी। जिसमें केवल परिवार, खास दोस्त और रिश्तेदारों को ही आमंत्रित किया जाएगा। 

10 साल छोटी लिन लैशराम से रचाएंगे शादी

बॉलीवुड एक्टर अपने से 10 साल छोटी गर्ल लिन लैशराम से ब्याह रचाएंगे। रणदीप अभी 47 साल के हैं और लिन की उम्र 37 साल है। 

गौरतलब है कि इस हॉट कपल की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है। जिसके बाद इनके इनकी शादी की खबरों ने भी जोर पकड़ लिया है।

मणिपुर की मॉडल और एक्ट्रेस हैं लिन लैशराम

आपको बता दें कि रणदीप हुड्डा की होने वाली दुल्हन लिन लैशराम मणिपुर की निवासी हैं।

लिन लैशराम एक मॉडल हैं और मिस नार्थ ईस्ट ब्यूटी पेजेंट की फर्स्ट रनर अप चुकी हैं।

शाहरुख खान संग काम कर चुकी हैं लिन

मॉडल होने के साथ-साथ लिन एक एक्ट्रेस भी हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘मैरी कॉम’, ‘रंगून’ ‘मटरू की बिजली का मन डोला’, ‘कैदी बंद’, ‘हैट्रिक’ और ‘उमरिका’ में काम कर अपनी अदाकारी दिखाई है। 

इसके अलावा शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में भी लिन लैशराम कैमियों करती दिखाई दी थीं।  एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

आपको ये भी बता दें कि पिछले महीने ही बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी आप नेता राघव चड्‌ढा संग शादी रचाई थी। दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में शाही तरीके से शादी की  थी। 

शेयर करें: