दौसा | राजस्थान के दौसा जिले में जोरदार वाक्या हो गया। यहां एक शादी का मंडप कुश्ती का अखाड़ा बन गया। दूल्हे को अर्द्धनग्न कर दिया गया। फेरों के मंत्रों की जगह गाली-गलौच और आहुतियों की जगह लांत-घुंसे चले।
शादी का मंडप बना कुश्ती का अखाड़ा: फेरों के मंत्रों की जगह गाली-गलौच और आहुतियों की जगह चले लांत-घुंसे, दूल्हे को किया अर्द्धनग्न
दूल्हे के इनकार से वधू पक्ष की सारी तैयारियां धरी रह गई। इससे वधू पक्ष के लोग इतने आक्रोश में आ गए कि दूल्हे की धुनाई कर डाली। दूल्हे के कपड़े फाड़ डाले तो दूल्हा अर्द्धनग्न हो गया। दोनों पक्षों में जोरदार मारपीट शुरू हो गई और जमकर लात-घूंसों की आतिशबाजी हुई।
HIGHLIGHTS
- दूल्हे के इनकार से वधू पक्ष की सारी तैयारियां धरी रह गई। इससे वधू पक्ष के लोग इतने आक्रोश में आ गए कि दूल्हे की धुनाई कर डाली। दूल्हे के कपड़े फाड़ डाले तो दूल्हा अर्द्धनग्न हो गया। दोनों पक्षों में जोरदार मारपीट शुरू हो गई और जमकर लात-घूंसों की आतिशबाजी हुई।
संबंधित खबरें
सोमवार को दौसा के मंडावर थाना क्षेत्र के गांव नांगल मीणा में बारात लेकर पहुंचे दूल्हे संग बाराती और वधू पक्ष में जमकर-मारपीट हो गई।
जिसके बाद दो-दो थानों की पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा।
झगड़े की सूचना पर मंडावर और महवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया गया, लेकिन मामला फिर भी नहीं सुलझ पाया तो गांव के पंच-पटेलों को मैदान में कूद कर अपनी पंचायत लगानी पड़ी।
दरअसल, 1 मई की वीरेंद्र मीणा की शादी निशा मीणा के साथ तय हुई। बैजूपाड़ा थाना क्षेत्र के झूथाहेड़ा गांव से बारात मंडावर के नांगल मीणा गांव दुल्हन लेने पहुंची थी।
संबंधित खबरें
वधू पक्ष की भी सभी तैयारियां पूरी थी। दोनों पक्षों के लोग शादी को लेकर उत्साहित थे।
दूल्हे का शादी से इनकार और फिर...
इसी बीच दूल्हे के पास कॉल आया और कॉल कटते ही अचानक दूल्हे के दिमाग में पता नहीं क्या आया कि उसने एन वक्त पर शादी करने से इनकार कर दिया।
दूल्हे के इनकार से वधू पक्ष की सारी तैयारियां धरी रह गई। इससे वधू पक्ष के लोग इतने आक्रोश में आ गए कि दूल्हे की धुनाई कर डाली।
दूल्हे के कपड़े फाड़ डाले तो दूल्हा अर्द्धनग्न हो गया।
लात-घूंसों की आतिशबाजी
अब भला अपने दूल्हे को पिटता कौन देख सकता है। ऐसे में वर पक्ष भी वधू पक्ष से भिड़ गया।
जिसके चलते दोनों पक्षों में जोरदार मारपीट शुरू हो गई और जमकर लात-घूंसों की आतिशबाजी हुई।
पुलिस बेसर, पंच-पटेलों ने संभाला मोर्चा
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से समझाइश की, लेकिन बात नहीं बनने पर देर रात तक घंटों पंच-पटेलों को मोर्चा संभालना पड़ा।
दूल्हे के घरवालों ने लौटाए खर्च के रुपये
पंच-पटेलों ने मोर्चा संभालते हुए दोनों पक्षों बीच समझौता करवाया। जिसके बाद दूल्हे के घरवालों ने वधू के परिवार को शादी के खर्चे की रकम अदा की।
हालांकि पंच पटेल भी इस शादी को नहीं करवा पाए और बारात बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गई।
अभी तक दूल्हे के शादी से इनकार करने की वजह का भी पता नहीं चल पाया है।
हाथों हाथ दुल्हन की दूसरे लड़के से शादी तय
शादी समारोह में हुए इस ड्रामें के तुरंत बाद ही दुल्हन के परिवार ने अपनी बेटी के लिए दूसरा लड़का भी चुन लिया और उसकी शादी तय कर दी गई।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया