जयपुर | शनिवार को बाबा खाटूश्याम जी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। जिसमें एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गए हैं।
मच गया हाहाकार: खाटूश्याम जी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर से टकराई, कई घायल
दिल्ली से खाटूश्याम जी के लिए जा रही श्रद्धालुओें से भरी एक प्राइवेट बस बहरोड़ दहमी गांव के पास एक ट्रेलर से टक्करा गई।इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में घायल मदद के लिए चिल्लाते नजर आए।
HIGHLIGHTS
- दिल्ली से खाटूश्याम जी के लिए जा रही श्रद्धालुओें से भरी एक प्राइवेट बस बहरोड़ दहमी गांव के पास एक ट्रेलर से टक्करा गई।इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में घायल मदद के लिए चिल्लाते नजर आए।
संबंधित खबरें
आज सवेरे करीब 5ः30 बजे दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे 48 पर ये हादसा होना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली से खाटूश्याम जी के लिए जा रही श्रद्धालुओें से भरी एक प्राइवेट बस बहरोड़ दहमी गांव के पास एक ट्रेलर से टक्करा गई।
इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में घायल मदद के लिए चिल्लाते नजर आए।
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बताया जा रहा है कि, इस हादसे में एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं।
सुबह का समय होने के कारण बस में सवार सभी श्रद्धालु नींद में थे। जैसे ही बस ट्रेलर से टकराई तो जोरदार धमाका हुआ और श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया।
ओवरटेक करते हुए अचानक लगा दिए ब्रेक
पुलिस के अनुसार सामने आया है कि, दिल्ली से खाटूश्यामजी जा रही श्रद्धालुओं की बस को एक ट्रेलर चालक ने ओवरटेक करते हुए अचानक से ब्रेक लगा लिए। जिससे बस ट्रेलर से जा भिड़ी।
हालांकि, लोगों का ये भी कहना है कि, बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होता-होता बच गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
इस हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की रेलमपेल रूक गई।
ऐसे में पुलिस क्रेन मंगाकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों के एक साइड में करवाया और अवरूद्ध मार्ग को फिर चालू किया गया।
गौरतलब है कि, शीश के दानी बाबा श्याम के दर्शनों के लिए देश भर से लोग पहुंचते हैं। अभी फरवरी के महीने में ही बाबा श्याम का लक्खी मेला भी भरा था और लाखों की संख्या में श्रद्धालु खाटू नगरी पहुंचे थे।
ताज़ा खबरें
JJM घोटाला: सुबोध अग्रवाल ने सुधांश पंत पर फोड़ा ठीकरा, कहा- '600 करोड़ का मामला उनके समय का'
सुरों की रानी आशा भोसले ने दुनिया को कहा अलविदा: उमराव जान को दी नई पहचान, जयपुर के संगीत प्रेमियों से था गहरा लगाव
विराट कोहली और रोहित शर्मा हुए चोटिल, मुंबई बनाम बेंगलुरु मैच में लगा क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका
राजस्थान में हड़कंप: जयपुर और बीकानेर सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट