जयपुर । राजस्थान पर्यटन विभाग को उदयपुर से माउंट आबू, सर्वश्रेष्ठ दर्शनीय सड़क स्थलों की श्रेणी में इंडिया टुडे पर्यटन सर्वेक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
राजस्थान पर्यटन विभाग को मिला पुरस्कार: पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव ने नई दिल्ली में किया पुरस्कार ग्रहण
इंडिया टुडे ग्रुप की ओर से भारत के कई ऊर्जावान राज्य पर्यटन को इंडिया टुडे टूरिज्म सर्वे एंड अवार्ड्स सम्मानित किया जाता है। "देश भर में पर्यटन को कैसे बढ़ावा दिया जाए" विषय पर गहन सत्रों के अलावा, इंडिया टुडे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों को वार्षिक पर्यटन पुरस्कार प्रदान किए गए।
HIGHLIGHTS
- इंडिया टुडे ग्रुप की ओर से भारत के कई ऊर्जावान राज्य पर्यटन को इंडिया टुडे टूरिज्म सर्वे एंड अवार्ड्स सम्मानित किया जाता है। "देश भर में पर्यटन को कैसे बढ़ावा दिया जाए" विषय पर गहन सत्रों के अलावा, इंडिया टुडे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों को वार्षिक पर्यटन पुरस्कार प्रदान किए गए।
संबंधित खबरें

दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार ने राजस्थान पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ को उदयपुर से माउंट आबू, सर्वश्रेष्ठ दर्शनीय सड़क स्थलों की श्रेणी में इंडिया टुडे पर्यटन सर्वेक्षण पुरस्कार से गुरुवार को नई दिल्ली में सम्मानित किया।
इंडिया टुडे ग्रुप की ओर से भारत के कई ऊर्जावान राज्य पर्यटन को इंडिया टुडे टूरिज्म सर्वे एंड अवार्ड्स सम्मानित किया जाता है। "देश भर में पर्यटन को कैसे बढ़ावा दिया जाए" विषय पर गहन सत्रों के अलावा, इंडिया टुडे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों को वार्षिक पर्यटन पुरस्कार प्रदान किए गए।
राजस्थान पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने पुरस्कार ग्रहण करने के साथ ही राज्यों में पर्यटन रणनीति में संशोधन विषय पर पैनल चर्चा में विचार व्यक्त किए।
संबंधित खबरें
प्रमुख शासन सचिव ने पर्यटन में राज्य को 365 दिनों के गंतव्य बनाने, ऊंटों और उनके उत्पादों के महत्व, खगोल पर्यटन, ग्रामीण जीवन शैली पर प्रकाश डालने सहित हमारी संस्कृति और जीवन शैली के अनुभव देने के बारे में बात की। उन्होंने पर्यटन विभाग की नवीनतम पहलों और राज्य में निवेश आकर्षित करने के उपायों के बारे में भी बताया।
प्रमुख शासन सचिव ने महिला सुरक्षा के बारे में बात करते हुए कहा कि महिला गाइडों और होम गार्डों की तैनाती और सभी हितधारकों को जागरूक करके सक्षम वातावरण के निर्माण करना महत्वपूर्ण है।
ताज़ा खबरें
पचपदरा रिफाइनरी में आग: साजिश, लापरवाही या उद्घाटन की जल्दबाजी? NIA की जांच शुरू, सुरक्षा चूक पर SHO सस्पेंड
राजस्थान में पारा 44 डिग्री के पार: श्रीगंगानगर सबसे गर्म, जयपुर में स्कूलों का समय बदला, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी
चूरू: ओम बिरला ने किया जनरल सगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 1971 युद्ध के नायक की वीरता को किया सलाम
ओम माथुर ने सुनाया जनरल सगत सिंह के शौर्य का किस्सा, राजेंद्र राठौड़ को 'बाबोसा' कहने पर ली चुटकी और दी ये सलाह