जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने मंत्री परिषद के सदस्यों एवं विधायकों के साथ मंगलवार को जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित ‘एंटरटेनमेंट पैराडाइज’ मल्टीप्लेक्स में महान स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के संघर्ष एवं बलिदान पर आधारित फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी।
Rajasthan: मुख्यमंत्री ने देखी ’स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ फिल्म- वीर सावरकर का जीवन हमारे लिए प्रेरणापुंज
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौर भी उपस्थित रहे
HIGHLIGHTS
- मीडिया से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महान स्वन्त्रता सेनानी वीर सावरकर का जीवन राष्ट्र को पूर्ण रूप से समर्पित था। उन्होंने देश की स्वन्तंत्रता के लिए संघर्ष किया, कई यातनाएं झेली, दो बार आजीवन कारावास की सजा काटी और कालापानी की सजा को भी भुगता
संबंधित खबरें

मीडिया से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर का जीवन राष्ट्र को पूर्ण रूप से समर्पित था। उन्होंने देश की स्वन्तंत्रता के लिए संघर्ष किया, कई यातनाएं झेली, दो बार आजीवन कारावास की सजा काटी और कालापानी की सजा को भी भुगता।

उनका संघर्ष हम सब के लिए प्रेरणापुंज है। आज उनके जीवन पर आधारित फिल्म देखने का मुझे सुअवसर मिला है।
संबंधित खबरें

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ भी उपस्थित रहे। एंटरटेनमेंट पैराडाइज पहुंचने पर वहां मौजूद विधायकों एवं अन्य ने मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

फ़िल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने मंत्रीगण औए विधायकगण के साथ मल्टीप्लेक्स परिसर में आयोजित रात्रिभोज में शिरकत की।

ताज़ा खबरें
जोधपुर: एम्स और एनएलयू के बीच विधि और चिकित्सा पर ऐतिहासिक संवाद, इच्छामृत्यु और पेटेंट कानून पर हुई गहन चर्चा
भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग को मिली नई उड़ान: एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का अहम दौरा और रणनीतिक चर्चा
राजस्थान में लखपति दीदियों के लिए बनेगा नया रोडमैप, मुख्य सचिव ने दिए 10-स्टेप रिफॉर्म के निर्देश
इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका की 24 घंटे लंबी बातचीत बेनतीजा, क्या फिर मंडराएंगे युद्ध के बादल?