जयपुर | राजस्थान में सचिन पायलट के साथ चल रही आपसी कलह के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कर्नाटक के लिए उड़ान भरने जा रहे हैं।
गहलोत की कर्नाटक उड़ान: राजस्थान में आपसी कलह के बीच शपथ ग्रहण में होंगे शामिल
सीएम गहलोत ने भी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और वहां मौजूद मारवाड़ियों को कांग्रेस के समर्थन में खड़ा किया है। सीएम गहलोत आज दोपहर 2.30 बजे जयपुर से स्पेशल प्लेन से बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे।
HIGHLIGHTS
- सीएम गहलोत ने भी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और वहां मौजूद मारवाड़ियों को कांग्रेस के समर्थन में खड़ा किया है। सीएम गहलोत आज दोपहर 2.30 बजे जयपुर से स्पेशल प्लेन से बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे।
संबंधित खबरें
शनिवार को कर्नाटक में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। ऐसे में सियासी जादूगर का होना मौजूद होना भी जरूरी है।
इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज बेंगलुरु दौरे पर रवाना होने जा रहे है।
सीएम गहलोत ने भी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और वहां मौजूद मारवाड़ियों को कांग्रेस के समर्थन में खड़ा किया है।
सीएम गहलोत आज दोपहर 2.30 बजे जयपुर से स्पेशल प्लेन से बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे।
संबंधित खबरें
गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंका है।
ऐसे में अब कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री फेस को लेकर चल रही अटकलें भी समाप्त हो चुकी है।
जिसके बाद पूर्व सीएम सिद्धरमैया ही इस बार भी कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे जबकि, डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम बनेंगे।
कल होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां आखिरी दौर में है।
कांग्रेस की ओर से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए देशभर की तमाम पार्टियों के नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है।
ऐसा रहेगा सीएम गहलोत का कर्नाटक कार्यक्रम
- राजस्थान सीएम और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए आज दोपहर 2.30 बजे जयपुर से स्पेशल विमान से बेंगलुरु रवाना होंगे और शाम 5 बजे बेंगलुरू एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- सीएम गहलोत बेंगलुरु में कांग्रेस नेताओं से मिलेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।
- 20 मई को सीएम अशोक गहलोत दोपहर 12.30 बजे कर्नाटक की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
- शपथ ग्रहण समारोह की समाप्ति के साथ ही सीएम गहलोत फिर से राजस्थान की राजनीति को संभालने के लिए शाम को जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया