फ्री ’स्मार्टफोन’ की शुरूआत: सीएम गहलोत ने किया शुभारंभ, रक्षाबंधन से पहले बहनों को तोहफा

Ad

Highlights

प्रदेश की महिलाओं को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रक्षाबंधन से पहले ही तोहफा दे दिया है। राजस्थान में चिरंजीवी योजना से जुड़े परिवार की महिलाओं और बालिकाओं को गहलोत सरकार की ओर से फ्री स्मार्टफोन दिए जा रहे हैं। 

जयपुर | राजस्थान की महिलाओं के लिए आज बेहद खास दिन है। प्रदेश की महिलाओं को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रक्षाबंधन से पहले ही तोहफा दे दिया है। 

राजस्थान में चिरंजीवी योजना से जुड़े परिवार की महिलाओं और बालिकाओं को गहलोत सरकार की ओर से फ्री स्मार्टफोन दिए जा रहे हैं। 

गहलोत सरकार की फ्री ’स्मार्टफोन’ योजना की गुरुवार यानि आज से शुरुआत हो गई है। 

गहलोत सरकार इसके पहले फेज में 40 लाख परिवारों को स्मार्टफोन देने जा रही है। इसके लिए जिला स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे।

फर्स्ट फेज में 40 लाख महिलाओं को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) से अधिकृत टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स के माध्यम से मोबाइल दिए जाएंगे। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के बिड़ला सभागार से ’इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना’ की शुरुआत की। 

फर्स्ट फेज में इन्हें मिलेंगे स्मार्टफोन

- 9वीं से 12वीं कक्षा तक सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को।

- सरकारी उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्राओं को।

- विधवा, एकल नारी पेंशन प्राप्त कर रहीं महिलाओं को।

- साल 2022-23 में महात्मा गांधी नरेगा योजना में 100 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले परिवारों की महिला मुखिया को।

- साल 2022-23 में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 50 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले परिवारों की महिला मुखिया को।

Must Read: जहां से ’पायलट’ ने शुरू की ’जन संघर्ष यात्रा’ उसी अजमेर में करेंगे विशाल जनसभा

पढें राजस्थान खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें thinQ360 App.

  • Follow us on :