राहुल गांधी का बयान, कांग्रेस में हड़कंप: सीएम अशोक गहलोत ने कहा- राहुल गांधी ने दी हमें चुनौती, हम स्वीकार करते हैं

Ad

Highlights

राहुल गांधी के एक बयान ने राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के नेताओं में हड़कंप मचा दिया है। जिसके बाद खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस संबंध में सफाई देनी पड़ी है और राहुल गांधी के बयान को चुनौती मानकर स्वीकार करना पड़ा है। 

जयपुर | कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक बयान ने राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के नेताओं में हड़कंप मचा दिया है। 

जिसके बाद खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस संबंध में सफाई देनी पड़ी है और राहुल गांधी के बयान को चुनौती मानकर स्वीकार करना पड़ा है। 

राहुल गांधी ने ये कहते हुए राजस्थान कांग्रेस की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया कि कांग्रेस मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीत रही है। 

तेलंगाना भी हम जीत सकते हैं, लेकिन राजस्थान में मुकाबला करीबी हो सकता है, यहां भाजपा की कांग्रेस के साथ टक्कर होगी। 

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इस बयान से राजस्थान कांग्रेस के नेताओं खासतौर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के वो सभी दावे झुठलाते दिख रहे हैं जिसमें वे हमेशा कहते आए है कि इस बार राजस्थान का इतिहास पलटेगा और कांग्रेस सरकार रिपीट होगी। 

चुनावी माहौल के बीच लोगों में खुद की जीत का दावा ठोकने वाली कांग्रेस को अब उनके ही आलाकमान का ये बयान टेंशन देता दिख रहा है। 

सीएम गहलोत ने राहुल गांधी के बयान को बताया चुनौती

ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी मीडिया में सफाई देते हुए राहुल गांधी के इस बयान को चुनौती के रूप में स्वीकार किया है। 

सीएम गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा राजस्थान के संदर्भ में कही इस बात को हम चुनौती के रूप में स्वीकार करते है। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी की भावनाओं को हम एक चेलेंज के रूप में स्वीकार करते है। उन्होंने हमें चुनौती दी है कि आप जीत कर बताओं। हम इसे स्वीकार करते हैं। 

सीएम ने कहा कि राजस्थान में हम सब एकजुट है। हमारे नेता, हमारे कार्यकर्ता। 

हम बता दें कि हम भी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से पीछे नहीं रहेंगे। हमें इसका पूरा विश्वास है।  

राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा ? 

गौरतलब है कि राहुल गांधी दिल्ली में ये बयान देने से एक दिन पहले ही जयपुर आए थे। इस दौरान राहुल ने यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को चुनावी जीत का मंत्र भी दिया था। 

अब सवाल ये है कि आखिर राहुल गांधी को राजस्थान में ऐसा क्या नजर आया कि उन्होंने यहां के कांग्रेस नेताओं के जीत के सभी दावों को नकारते हुए भाजपा से टक्कर बता दिया। जिसके बाद से कांग्रेसी नेताओं की टेंशन बढ़ी हुई है। 

राजस्थान के लिए क्या कहा राहुल गांधी ने ?

बता दें कि रविवार को राहुल गांधी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मीडिया हाउस इवेंट में दावा किया है कि इसी साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीत रही है। 

उन्होंने कहा कि तेलंगाना भी हम जीत सकते हैं, लेकिन राजस्थान में मुकाबला करीबी हो सकता है। यहां भाजपा के साथ कांग्रेस की टक्कर है। 

Must Read: नड्डा बोले- कांग्रेस मतलब परिवारवाद, इन्हें देश की नहीं परिवार की चिंता है, राहुल बाबा और...

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें thinQ360 App.

  • Follow us on :