जैसलमेर | राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को भाईदूज का पावन पर्व जैसलमेर की सरहद पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) की महिला जवानों के बीच मनाया। इस दौरान महिला सुरक्षा प्रहरियों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की और पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी महिला जवानों के साहस और राष्ट्रसेवा के जज्बे की सराहना की। मुख्यमंत्री अपने एक दिवसीय दौरे पर जैसलमेर पहुंचे थे। यहां यात्रा की शुरुआत में उन्होंने प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की प्रार्थना की। मंदिर दर्शन के पश्चात वे सीधे बीएसएफ जवानों के बीच पहुंचे, जहां सीमा सुरक्षा बल की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
जैसलमेर सीमा पर भाईदूज: जैसलमेर सीमा पर बीएसएफ जवानों संग सीएम भजनलाल ने मनाया भाईदूज
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाईदूज पर जैसलमेर सीमा का दौरा किया। बीएसएफ की महिला जवानों ने उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। इससे पहले सीएम ने तनोट माता मंदिर में पूजा-अर्चना की।
HIGHLIGHTS
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाईदूज का पर्व जैसलमेर की सरहद पर बीएसएफ की महिला जवानों के साथ मनाया।
- महिला सुरक्षा प्रहरियों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्रसेवा के जज्बे को सलाम किया।
- दौरे की शुरुआत में सीएम ने प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
- बीएसएफ अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
संबंधित खबरें
बहनों का आशीर्वाद मिलना गर्व की बात: सीएम
महिला जवानों से रक्षा सूत्र बंधवाने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सरहद पर तैनात बहनों का आशीर्वाद मिलना उनके लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी सीमाओं की रक्षा में महिला जवानों का योगदान और उनका अदम्य साहस पूरे देश के लिए एक मिसाल है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात हमारे वीर जवानों के कठिन परिश्रम और समर्पण के कारण ही देश के नागरिक सुरक्षित महसूस करते हैं। इस अवसर पर उनके साथ विधायक छोटू सिंह भाटी और बीएसएफ राजस्थान फ्रंटियर के आईजी डॉ. विकास पाठक सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।