जयपुर | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के अंबेडकर सर्किल पहुंचकर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सामाजिक न्याय और भेदभाव उन्मूलन का महान अग्रदूत बताया।
समानता का संदेश
सीएम ने कहा कि बाबा साहेब ने वंचितों, पिछड़ों और महिलाओं के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। समाज के सभी वर्गों के लिए बराबरी सुनिश्चित करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और कई अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इससे पहले सीएम ने अपने निवास पर भी बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।