भीलवाड़ा | राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर चुनावी घमासान जारी है।
इन पर चला दिए बाण: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नए संकेत, कहा- राजस्थान में अशोक गहलोत ही कप्तान
मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का असमंजस दूर करते हुए कहा कि चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ते हैं, लेकिन कप्तान तो एक ही होता है और राजस्थान में अभी गहलोत ही कप्तान हैं।
HIGHLIGHTS
- मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का असमंजस दूर करते हुए कहा कि चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ते हैं, लेकिन कप्तान तो एक ही होता है और राजस्थान में अभी गहलोत ही कप्तान हैं।
संबंधित खबरें
इसी सिलसिले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने मेवाड़ की धरती से गरजते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ में कशीदें गढ़े और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की केंद्र सरकार पर तीखे बाणों की बौछार की।
खड़गे ने भीलवाड़ा में बुधवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजस्थान का कप्तान अशोक गहलोत को ही बताया है।
कहा- राजस्थान में अभी गहलोत ही कप्तान
मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का असमंजस दूर करते हुए कहा कि चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ते हैं, लेकिन कप्तान तो एक ही होता है और राजस्थान में अभी गहलोत ही कप्तान हैं।
संबंधित खबरें
गहलोत ने किए इतने काम, हम गिनाते-गिनाते थक जाते हैं
राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने आगे कहा कि राजस्थान में आज जो काम हो रहा है वह सीएम गहलोत के नेतृत्व में हो रहा है।
ऐसे में हम सभी लोगों को उनकी मदद करनी चाहिए और लोगों को बताना चाहिए कि कांग्रेस की सरकार फिर बनती है तो अब से भी ज्यादा सुविधाएं राजस्थान की जनता को मिलेगी।
गहलोत ने तो राजस्थान में इतने कम किए हैं कि हम गिनाते-गिनाते थक जाते हैं।
भाजपा पर निशाने पर निशाना
इसी के साथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी हमेशा परिवारवाद- परिवारवाद करते हुए राहुल गांधी को निशाना बनाते हैं।
राहुल गांधी वो हैं जिसने 4500 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा की।
जिस यात्रा में गरीब, मजदूर ,किसान, विद्यार्थी, महिलाएं सभी शामिल हुए। ऐसी यात्रा ना पहले हुई ना आगे होगी।
ताज़ा खबरें
पश्चिम बंगाल चुनाव: प्रेसिडेंसी डिवीजन की 111 सीटें तय करेंगी सत्ता का भविष्य, क्या ममता बनर्जी बचा पाएंगी अपना अभेद्य किला?
IPL 2026 GT vs KKR Preview: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत, क्या केकेआर दर्ज करेगी पहली जीत?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर मंडराया फिक्सिंग का साया, न्यूजीलैंड बनाम कनाडा मैच की ICC ने शुरू की जांच
अजमेर के हाथीखेड़ा में विकास की बयार: वासुदेव देवनानी ने दी करोड़ों की सौगात, बनेगा बालिका सैनिक स्कूल