thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

लोकसभा चुनाव-2024: कांग्रेस के स्टार प्रचारक सांसद राहुल गॉंधी कल रहेंगे बीकानेर दौरे पर

desk

ए. पी. जे. अब्दुल कलाम स्टेडियम में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे, तत्पश्चात् राहुल गॉंधी दोपहर 2 बजे जोधपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के फलौदी के मेजर शैतान सिंह स्टेडियम में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष तथा कांग्रेस के स्टार प्रचारक सांसद राहुल गॉंधी कल दिनांक 11 अप्रेल, 2024 को दोपहर 12 बजे बीकोनर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अनूपगढ़ के ए. पी. जे. अब्दुल कलाम स्टेडियम में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे |
congresss star campaigner mp rahul gandhi will be on bikaner tour tomorrow
कांग्रेस के स्टार प्रचारक सांसद राहुल गॉंधी

जयपुर | पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष तथा कांग्रेस के स्टार प्रचारक सांसद राहुल गॉंधी कल दिनांक 11 अप्रेल, 2024 को दोपहर 12 बजे बीकोनर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अनूपगढ़ के ए. पी. जे. अब्दुल कलाम स्टेडियम में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे, तत्पश्चात् राहुल गॉंधी दोपहर 2 बजे जोधपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के फलौदी के मेजर शैतान सिंह स्टेडियम में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि दिनांक 11 अप्रेल को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष तथा कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गॉंधी राजस्थान प्रदेश के चुनावी दौरे पर रहेंगे तथा दोपहर 12 बजे बीकानेर लोकसभा संसदीय क्षेत्र में अनूपगढ़ के ए. पी. जे. अब्दुल कलाम स्टेडियम में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे

राहुल गॉंधी दोपहर 2 बजे जोधपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के फलौदी में स्थित मेजर शैतान सिंह स्टेडियम में कांग्रेस पार्टी की विशाल रैली में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इस अवसर पर दोनों सभाओं में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजस्थान सुखजिन्दर सिंह रंधावा सहित वरिष्ठ नेतागण भी सम्मिलित होंगे।

शेयर करें: