भारत

Share Market IPO: दिसंबर 2026 में आ रहे हैं कई बड़े आईपीओ, 25000 करोड़ जुटाने की तैयारी

बलजीत सिंह शेखावत · 22 नवम्बर 2026, 11:50 दोपहर
दिसंबर 2026 में भारतीय प्राइमरी मार्केट में आईपीओ की भारी धूम रहने वाली है। काल्सबर्ग, कल्ट.फिट और आवाडा इलेक्ट्रो जैसी दिग्गज कंपनियां इस महीने 25,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी कर रही हैं।

नई दिल्ली | शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए दिसंबर 2026 का महीना बेहद खास रहने वाला है। भारतीय प्राइमरी मार्केट में कई बड़ी और जानी-मानी कंपनियां अपने आईपीओ (IPO) लाने की तैयारी में जुट गई हैं। इस दौरान निवेशकों को विभिन्न सेक्टर की कंपनियों में पैसे लगाने के ढेरों मौके मिलेंगे।

दिसंबर में आ सकते हैं 25 हजार करोड़ रुपये

दिसंबर 2026 के दौरान विभिन्न कंपनियां आईपीओ के जरिए कुल 20,000 से 25,000 करोड़ रुपये तक जुटा सकती हैं। यदि अनुमान सही साबित हुए, तो यह साल के सबसे व्यस्त और बड़े आईपीओ सीजन में से एक होगा। इस बार फिटनेस, फूड सर्विस, हेल्थकेयर, बेबी प्रोडक्ट्स और एनर्जी सेक्टर की कंपनियां बाजार में दस्तक देंगी।

कार्लसबर्ग और कल्ट.फिट के आईपीओ पर नजर

दिसंबर के आईपीओ कैलेंडर में कई बड़े नाम शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीयर निर्माता कंपनी कार्लसबर्ग का आईपीओ लगभग 5,000 से 6,000 करोड़ रुपये का हो सकता है। वहीं, फिटनेस कारोबार से जुड़ी कंपनी कल्ट.फिट (Cult.fit) करीब 3,500 से 4,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आईपीओ ला सकती है। इसके अलावा फार्मा सेक्टर की एनक्यूब एथिकल भी करीब 3,000 करोड़ रुपये का इश्यू ला सकती है।

26 नवंबर को खुलेगा फूडलिंक एफएंडबी का आईपीओ

दिसंबर के इस बड़े सीजन से पहले फूडलिंक एफएंडबी होल्डिंग्स (Foodlink F&B Holdings) का आईपीओ नवंबर के आखिर में ही खुलने जा रहा है। कंपनी का पब्लिक इश्यू 26 नवंबर 2026 को खुलेगा और 30 नवंबर को बंद होगा। इसके तहत 192 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 88.35 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे।

← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)