नई दिल्ली | धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए गुड रिटर्न्स की ओर से राहत भरी खबर सामने आई है। घरेलू सर्राफा बाजारों में आज शुक्रवार को कीमती धातुओं के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली सराफा बाजार में सुबह के शुरुआती कारोबार के दौरान सोने और चांदी दोनों के हाजिर भाव टूटे हैं, जिससे खरीदारों को फायदा मिल सकता है।
24, 22 और 18 कैरेट सोने के गिरे दाम
गुड रिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में आज सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 2560 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 1,43,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 2350 रुपये की नरमी के साथ 1,31,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसके अलावा, 18 कैरेट गोल्ड का भाव आज 2030 रुपये लुढ़ककर 1,07,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया।
चांदी की कीमतों में पांच हजार रुपये की बड़ी टूट
सोने के साथ ही चांदी की घरेलू हाजिर कीमतों में भी आज शुक्रवार को जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का हाजिर भाव 5,000 रुपये की भारी गिरावट के साथ 2,05,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता हुआ दिखाई दिया।
प्रमुख महानगरों में सोने के ताजा भाव
देश के बड़े शहरों में आज सोने के हाजिर भाव इस प्रकार रहे:
- चेन्नई: 24 कैरेट 1,43,350 रुपये, 22 कैरेट 1,31,400 रुपये
- मुंबई: 24 कैरेट 1,43,460 रुपये, 22 कैरेट 1,31,500 रुपये
- कोलकाता: 24 कैरेट 1,43,460 रुपये, 22 कैरेट 1,31,500 रुपये
- जयपुर: 24 कैरेट 1,43,610 रुपये, 22 कैरेट 1,31,650 रुपये
बीते आठ दिन में सोने-चांदी का ट्रेंड
सोने की हाजिर कीमतों का पिछले 8 दिनों का ट्रेंड देखा जाए तो बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच मामूली नरमी आई है। गत 29 अक्टूबर को 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 1,44,100 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब घटकर 1,43,610 रुपये पर आ गया है। इस तरह बीते 8 दिन में सोने के दाम 490 रुपये कम हुए हैं। वहीं दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में इस दौरान बड़ा बदलाव दिखा है और 29 अक्टूबर को 2,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकने वाली चांदी अब 2,05,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है, यानी 8 दिन में चांदी 10,000 रुपये तक सस्ती हो चुकी है।