जयपुर । राज्य में आम जनता को बिना बाधा के विद्युत आपूर्ति के लिये ऊर्जा विभाग निरन्तर निगरानी (monitoring) कर रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री (CM) एवं ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव ऊर्जा आलोक ने बुधवार को भी विद्युत भवन में प्रसारण निगम (broadcasting Corporation), डिस्कॉम्स (discoms), उत्पादन निगम एवं ऊर्जा विकास निगम के अधिकारियों के साथ प्रदेश में बिजली आपूर्ति (power supply) एवं ऊर्जा प्रबंधन (power management)की विस्तार से समीक्षा की।
धौलपुर: धौलपुर आमजन को विद्युत, गैस परियोजना आपूर्ति में मिलेगी राहत
सूरतगढ़ थर्मल की 250 मेगावाट की इकाई से विद्युत उत्पादन पुनः प्रारंभ करने की मिली मंजूरी |
HIGHLIGHTS
- मुख्य सचिव ऊर्जा ने की गैस परियोजना से विद्युत उत्पादन की समीक्षा
- हीरापुरा स्थित लोड डिस्पैच सेंटर में ऊर्जा विकास निगम के अधिकारियों के साथ लोड के बेहतर मैनेजमेंट की कार्ययोजना
संबंधित खबरें
आलोक ने जयपुर जोन के मुख्य अभियंता को निर्देश दिए कि वे हीरापुरा स्थित लोड डिस्पैच सेंटर (Load Dispatch Center) में ऊर्जा विकास निगम के अधिकारियों के साथ लोड के बेहतर प्रबंध (management) की कार्ययोजना बनाएं। इसी प्रकार सतत् बिजली आपूर्ति के लिए धौलपुर गैस आधारित विद्युत परियोजना (power project) की इकाइयों से विद्युत उत्पादन पुनः प्रारम्भ करने का निर्णय किया गया है।
ग्रिड से महंगी दरों पर भी मांग के अनुसार बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए कुल 330 मेगावाट क्षमता की इस परियोजना से विद्युत उत्पादन पुनः प्रारम्भ करने की अनुमति दे दी है।
वहीं सूरतगढ़ की 250 मेगावाट क्षमता की इकाई संख्या एक से भी आज उत्पादन पुनः प्रारंभ किए जाने से बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। इससे प्रदेश में 580 मेगावाट बिजली (Electricity) उपलब्ध हो सकेगी।
संबंधित खबरें
बैठक में डिस्कॉम्स चौयरमेन (Discoms Chairman) भानुप्रकाश एटरू, निदेशक (तकनीकी), संभागीय मुख्य अभियंता (T&C) के साथ ही डिस्कॉम्स, प्रसारण एवं उत्पादन निगम तथा ऊर्जा विकास निगम के वरिष्ठ अधिकारी (senior officer) उपस्थित रहे।
ताज़ा खबरें
सनी देओल की नई फिल्म 'लखन' का बदला नाम, अब 'परशुराम' बनकर बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे जबरदस्त धमाल
क्या अब बैसरन घाटी नहीं जा सकते टूरिस्ट? जानें पहलगाम आतंकी हमले के एक साल बाद कश्मीर के 'मिनी स्विट्जरलैंड' के क्या हैं जमीनी हालात
जालोर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, एएसआई समेत दो पुलिसकर्मी घायल
महिला आरक्षण पर डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल का बड़ा हमला, कांग्रेस के 'षड्यंत्र' को किया बेनकाब