जयपुर | राजस्थान के चुनावी माहौल के बीच राजनेताओं पर भी वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) का खुमार छाया हुआ है।
खेल के साथ राजनीति: राजस्थान की सियासत में क्रिकेट का रंग, दिव्या मदेरणा संग मंत्री ममता भूपेश भी हुई क्रिकेट की दीवानगी
जोधपुर के ओसियां से विधायक और कांग्रेस नेता दिव्या मदरेणा भी भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहने हुए नजर आई हैं। दिव्या ने अपने इस अंदाज में भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी।
HIGHLIGHTS
- जोधपुर के ओसियां से विधायक और कांग्रेस नेता दिव्या मदरेणा भी भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहने हुए नजर आई हैं। दिव्या ने अपने इस अंदाज में भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी।
संबंधित खबरें
ऐसे में कई राजनेता भी क्रिकेट वर्ल्ड कप के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि आज भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया के साथ विश्वकप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है।
ऐसे में क्रिकेट प्रेमी और बॉलीवुड सेलेब्स ही नहीं, राजनीति करने वाले नेता भी भारतीय टीम को सपोर्ट करते दिख रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद राजस्थान में चुनावी सभाओं को पूरा करने के बाद गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम मैच देखने पहुंचे हैं।
संबंधित खबरें
राजस्थान के नेताओं में भी वर्ल्ड कप का जबरदस्त खुमार देखा जा रहा है।
Ready to cheer for #India ????????#INDvAUS pic.twitter.com/DiTF88Yisy
जोधपुर के ओसियां से विधायक और कांग्रेस नेता दिव्या मदरेणा भी भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहने हुए नजर आई हैं।
दिव्या ने अपने इस अंदाज में भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी।
ममता भूपेश भी हुई क्रिकेट की दीवानगी
ऐसा ही क्रिकेट का खुमार मंत्री ममता भूपेश पर भी दिख रहा है। वे भी भारतीय टीम के जैसी केप लगाए जनता के बीच सरकार की योजनाओं को लेकर पहुंची हैं।
उनका कहना है कि राजनीतिक क्रिकेट वर्ल्ड कप भारत और राजनीति का वर्ल्ड कप कांग्रेस जीतेगी।
On my way to watch the #INDvsAUSfinal #WorldCup2023Final match in Puri!
Best of luck #TeamIndia ???????????? pic.twitter.com/l8GQpZCEWQ
इसी तरह से भाजपा के संबित पात्रा भी क्रिकेट के रंग में पूरी तरह से रंगे नजर आए।
पात्रा तो वर्ल्ड कप का मजा लेने क्रिकेट स्टेडियम भी पहुंचे हैं और पल-पल का अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं।
ताज़ा खबरें
सिरोही में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, राज्यमंत्री और सांसद ने अर्पित की पुष्पांजलि
सांचौर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य वाहन रैली: पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने दी श्रद्धांजलि
जालोर में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती: भव्य रैली में उमड़ा जनसैलाब, डीजे की धुन पर थिरके युवा
अजमेर में बड़ी वारदात: शादी में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने पार किए 15 लाख के जेवर और नकदी