thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

Rajasthan: दिया कुमारी ने किया हरियाणा के भिवानी में प्रचार

thinQ360

दिया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियों की प्रशंसा करते हुए एकजुट होकर भाजपा को समर्थन देने का अनुरोध किया

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ
diya kumari campaigned in bhiwani haryana
दिया कुमारी

भिवानी, हरियाणा | उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज हरियाणा के भिवानी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी  घनश्याम सर्राफ जी के समर्थन में मानहेरू गांव में आयोजित 'जनसभा' को संबोधित किया।

diya kumari speech

उन्होंने इस अवसर पर सभी उपस्थित सम्मानित जनों से आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले मतदान में अधिकाधिक भागीदारी लेने और भाजपा को विजयी बनाकर विकास की नई राह पर आगे बढ़ाने का आवाह्न किया।

Diya Kumari is meeting people

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि हरियाणा की प्रगति के सफर में आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी जी की सशक्त नीतियों और मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व का योगदान अभूतपूर्व है। इस बार, एकजुट होकर भाजपा को अपना समर्थन दें और फिर से एक बार कमल खिलाकर हरियाणा को एक नई पहचान दें।

इस अवसर पर  मोहित चौधरी जी, ठाकुर विक्रम सिंह जी, पूर्व राजस्थान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता जी, मंडल अध्यक्ष  विनोद स्वामी जी, नगर मंडल अध्यक्ष  विनोद चावला जी,  सुभाष हिंदुस्तानी जी, विधानसभा सह-संयोजक  धर्मेंद्र जिंदल जी, सरपंच  प्रदीप जी, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण, युवा एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

शेयर करें: