सत्ता का सरदार: सामने आए 5 राज्यों के एग्जिट पोल, राजस्थान में कौन बना रहा सरकार, राज बदलेगा या रिवाज

सामने आए 5 राज्यों के एग्जिट पोल, राजस्थान में कौन बना रहा सरकार, राज बदलेगा या रिवाज
Rajasthan Election 2023
Ad

Highlights

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के एग्जिट पोल दिखाए जा सकेंगे। ऐसे में विधानसभा चुनाव 2023 वाले इन पांचों राज्यों में अगली सरकार की संभावित तस्वीर भी लगभग साफ हो जाएगी। 

जयपुर  | राजस्थान में 3 दिसंबर को होने जा रही मतगणना से पूर्व गुरूवार शाम को एग्जिट पोल जारी कर दिए गए हैं। 

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, गुरूवार शाम 5ः30 बजे से राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के एग्जिट पोल दिखाए जा सकेंगे। ऐसे में विधानसभा चुनाव 2023 वाले इन पांचों राज्यों में अगली सरकार की संभावित तस्वीर भी लगभग साफ हो जाएगी। 

हालांकि, आपको ये भी बता दें कि चुनावों के सही परिणाम 3 दिसंबर को सामने आएंगे ये तो सिर्फ एग्जिट पोल है। 

जन की बात के एग्जिट पोल में राजस्थान 

भाजपा को 100-122,

कांग्रेस को 62-85, 

अन्य को एक भी सीट नहीं

राजस्थान में कुल 200 सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए 101 सीटों की जरूरत है।

C-Voter एग्जिट पोल में राजस्थान

राजस्थान में कांग्रेस को 71-91 सीटें,

बीजेपी को 94-114 सीटें

अन्य को 9-19 सीटें मिलने का अनुमान

टाइम्स नाउ ईटीजी 

भाजपा को 110-128 सीटें, 

कांग्रेस को 56- 72 सीटें,

अन्य को 00-00 

इंडिया टीवी सीएनएक्स

भाजपा को 111 सीटें, 

कांग्रेस को 74 सीटें,

अन्य को 14 सीटें

टीवी 9 पोल स्टार्ट

भाजपा को 100-110 सीटें, 

कांग्रेस को 90-100 सीटें,

अन्य को 05-15 सीटें

इंडिया टुडे माय एक्सिस इंडिया 

भाजपा को 80-100 सीटें,

कांग्रेस को 86-106 सीटें, 

न्यूज 18 एग्जिट पोल में राजस्थान

भाजपा को 100-110 सीटें,

कांग्रेस को 74  सीटें,

अन्य को 14 सीटें

राजस्थान में सही साबित हुए थे पिछले एग्जिट पोल 

आपको बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर 8 एग्जिट पोल हुए थे। जिनमें से 7 में कांग्रेस को सबसे बड़ी पार्टी बताया गया था, जो सही साबित हुए। 

छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर

एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में BJP और Congress के बीच कांटे की टक्कर है।

 कांग्रेस को 40-50 सीटें,

बीजेपी को 36-46 सीटें,

अन्य को 01-05 सीटें 

C-Voter एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़

कांग्रेस को 41-53 सीटें,

बीजेपी को 36-38 सीटें,

अन्य को 0-4 सीटें

Matrize के मुताबिक मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से

कांग्रेस को 111-121,

बीजेपी को 106-116,

अन्य को 00-08 सीटें

जन की बात के मुताबिक  मध्य प्रदेश  का एग्जिट पोल 

भाजपा 100-123 सीटें,

कांग्रेस 102-105  सीटें, 

अन्य के खाते में 00-05  सीटें

Must Read: अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान का जयपुर कूच 31 अगस्त को

पढें राजनीति खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें thinQ360 App.

  • Follow us on :