नई दिल्ली । देश में लगातार हो रही सरेआम फायरिंग की घटनाओं को देखते हुए लगता है कि अपराधियों के मन से कानून का खौफ निकल गया है।
वकील की ड्रेस में आया हमलावर: दिल्ली के साकेत कोर्ट में गवाही देने आई महिला पर बरसाई गोलियां, वीडियो आया सामने
साकेत कोर्ट में हमलावर वकील के भेष में आया और महिला पर हमला करते हुए उसे चार गोली मारी। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गया। घायल महिला को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
HIGHLIGHTS
- साकेत कोर्ट में हमलावर वकील के भेष में आया और महिला पर हमला करते हुए उसे चार गोली मारी। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गया। घायल महिला को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
संबंधित खबरें
यूपी में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या करने के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फायरिंग की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।
दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार यानि आज सुबह कोर्ट गोलियों की आवाज से गूंज उठा।
सुबह कोर्ट खुला ही था कि फायरिंग की घटना होने से अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे।
फायरिंग की इस घटना में एक महिला गंभीर घायल हो गई है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह किस तरह से चिल्ला रही है।
संबंधित खबरें
जानकारी के अनुसार, साकेत कोर्ट में हमलावर वकील के भेष में आया और महिला पर हमला करते हुए उसे चार गोली मारी।
इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गया। घायल महिला को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।
Delhi: A woman has been injured in an incident of firing at Saket court. Four rounds were fired. Police on the spot.
(Warning: Disturbing visuals)
Visuals confirmed by police. pic.twitter.com/vdaUBqZxmp
जानकारी में सामने आया है कि, फायरिंग में घायल हुई महिला न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के एक मामले में गवाही देने कोर्ट आई थी।
इस दौरान वकील की ड्रेस पहनकर पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए महिला को घायल कर दिया।
महिला को लागों और पुलिस की मदद से आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया है।
ताज़ा खबरें
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली में ली अधिकारियों की बैठक, बिजली, पानी और कानून व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
राजस्थान में आरजीएचएस का बढ़ा दायरा: 2 वर्ष में 7200 करोड़ का भुगतान, लाभार्थियों और अस्पतालों की संख्या में भारी वृद्धि
राजस्थान में 6000 मेगावाट की बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजनाएं: ऊर्जा मंत्री ने सितंबर 2026 तक पूरा करने के दिए निर्देश
अजमेर में 20 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य बालिका सैनिक स्कूल, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दिए निर्देश