राजस्थान

सिरोही: महाराणा प्रताप जयंती एवं हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर पुष्पांजलि समारोह आयोजित

गणपत सिंह मांडोली · 17 जून 2026, 04:45 दोपहर

सिरोही। वीर शिरोमणि, हिंदुआ सूरज एवं प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की जन्म जयंती तथा ऐतिहासिक हल्दीघाटी युद्ध विजय के 450 वर्ष (सार्द्ध चतु:शती) पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को प्रातः 9 बजे सारणेश्वर दरवाजे के बाहर नीलकंठ महादेव मंदिर के पास पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं राष्ट्रभक्त जनों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके शौर्य, स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय संस्कृति, स्वाभिमान और राष्ट्र गौरव के अमर प्रतीक हैं। हल्दीघाटी का युद्ध पराक्रम, संघर्ष और स्वतंत्रता के लिए समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है, जो आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है।
कार्यक्रम में वीरेन्द्र सिंह चौहान, दिलीप सिंह देवड़ा, नरेंद्र सिंह डाबी, प्रताप सिंह नून, विक्रम सिंह कनौट, धनपत सिंह राठौड़, भीख सिंह भाटी, माँगुसिंह बावली, बाबू सिंह मकरोड़ा, मानकचंद सोनी, वीरेन्द्र एम. चौहान, अजय भट्ट, भारत छीपा, शैतान सिंह परमार, हरीश दवे एवं कांतिलाल सेन सुरजीतसिंह सत्यजीत सिंह जितेंद्र सिंह अर्जुनसिंह राठौड़,सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समन्वय भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेन्द्र सिंह चौहान द्वारा किया गया। अंत में सभी उपस्थित जनों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रहित एवं समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)