thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

फुट्सल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ: फुट्सल फॉर ऑल डे 2026 के तहत फुट्सल टूर्नामेंट का शुभारंभ, पहले दिन हुई गोलों की जमकर बारिश

बलजीत सिंह शेखावत

बीकानेर में बीकानेर फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में फुट्सल फॉर ऑल डे 2026 नाइट फुट्सल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बीकानेर फुटबॉल क्लब, एमबीसी, ब्रिंदावन एफसी (ए) और राजस्थान पुलिस ने जीत दर्ज की।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • बीकानेर में फुट्सल फॉर ऑल डे 2026 नाइट फुट्सल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ।
  • उद्घाटन समारोह में क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष दानवीर सिंह भाटी और फुटबॉल कोच तरुण कुमार उपस्थित रहे।
  • पहले दिन बीकानेर फुटबॉल क्लब ने ब्रिंदावन एफसी (बी) को 10-3 से हराया।
  • ब्रिंदावन एफसी (ए), एमबीसी और राजस्थान पुलिस ने भी अपने-अपने मुकाबले जीते।
futsal for all day 2026 tournament begins in bikaner

बीकानेर | 14 अगस्त। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के अभियान 'फुट्सल फॉर ऑल डे 2026' के तहत बीकानेर फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में फुट्सल टूर्नामेंट 2026 (नाइट टूर्नामेंट) का शुभारंभ 13 अगस्त 2026 को डगआउट एस्ट्रो टर्फ, सागर, बीकानेर में उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन फुट्सल खेल को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

उत्साह के साथ हुआ टूर्नामेंट का शुभारंभ

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष दानवीर सिंह भाटी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि फुटबॉल कोच तरुण कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

पहले दिन हुई गोलों की जमकर बारिश

पहले दिन खेले गए मुकाबलों में बीकानेर फुटबॉल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रिंदावन एफसी (बी) को 10-3 से हराया। इस मुकाबले में खिलाड़ियों ने आक्रामक फुट्सल का प्रदर्शन किया।

दूसरे मुकाबले में फ्रेंड्स एफसी और एसपीएमसी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जो निर्धारित समय में 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद टाई ब्रेकर में फ्रेंड्स एफसी ने 2-1 से जीत दर्ज की।

तीसरे मुकाबले में एमबीसी ने आयरन एफसी को 4-0 से हराकर शानदार जीत हासिल की। चौथे मुकाबले में ब्रिंदावन एफसी (ए) ने उबर्स एफसी को 8-2 से शिकस्त दी। दिन के अंतिम मुकाबले में राजस्थान पुलिस ने सुपर सेवन को 6-2 से हराकर जीत दर्ज की।

फुट्सल प्रेमियों में दिखा उत्साह

प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में फुट्सल प्रेमी और खेलप्रेमी डगआउट एस्ट्रो टर्फ पहुंचे। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और लगातार होते गोलों ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

आगामी दिनों में भी प्रतियोगिता के तहत कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजकों का उद्देश्य फुट्सल को अधिक लोकप्रिय बनाना और स्थानीय खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव उपलब्ध करवाना है।

उद्घाटन समारोह में ये रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में देवेंद्र सिंह भाटी, कार्तिक पालीवाल, राहुल ओझा, राजेंद्र सिंह राठौड़, गौतम ओझा, यशवर्द्धन राजपुरोहित सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें: