जयपुर | राजस्थान की कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा प्रहार किया।
अपराध का गढ़ बन रहा राजस्थान: दूसरों को नाकारा निकम्मा कहने वाले सीएम गहलोत खुद को क्या कहेंगे
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा है कि अपराध रोकने में गहलोत की नाकामी पर लिखी जा सकती है पूरी एक किताब। कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री का मुख्यमंत्री पर तीखा प्रहार चर्चा में है।
HIGHLIGHTS
- केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा है कि अपराध रोकने में गहलोत की नाकामी पर लिखी जा सकती है पूरी एक किताब। कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री का मुख्यमंत्री पर तीखा प्रहार चर्चा में है।
संबंधित खबरें
सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि दूसरों को नाकारा, निकम्मा कहने वाले अशोक गहलोत स्वयं प्रदेश के गृहमंत्री होने पर क्या कहेंगे?
दूसरों को नाकारा, निकम्मा कहने वाले गहलोत जी स्वयं के गृहमंत्री होने पर क्या कहेंगे?
अपराध रोकने में उनकी नाकामी पर पूरी एक किताब लिखी जा सकती है।#नहीं_संभलता_तो_छोड़_दो pic.twitter.com/PUAyW4iIXL
अपराध रोकने में उनकी नाकामी पर पूरी एक किताब लिखी जा सकती है।
संबंधित खबरें
शेखावत ने कहा कि दूसरे राज्यों में पुलिस को देख अपराधी छिपते हैं, यहां अपराधियों को कहीं रोकती पुलिस नज़र नहीं आती।
कांग्रेस के चार साल में राजस्थान का कोई कोना अपराधियों से नहीं छूटा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी को अपनी जिम्मेदारी पर जनता के लिए विचार करना चाहिए। इनसे संभल नहीं रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान में हर तरह के अपराधी को खुली छूट है और सरकार अपनी जिम्मेवारी संभालने में नाकाम है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले राजस्थान विधानसभा में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधानसभा में ही हमलावर हो गए थे।
प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया के आरोपों का जवाब देते हुए अशोक गहलोत ने प्रदेश में सब चंगा है जी जैसा अंदाज दिखाते हुए शेखावत पर निशाना साधा था।
दूसरे राज्यों में पुलिस को देख अपराधी छिपते हैं, यहां अपराधियों को कहीं रोकती पुलिस नज़र नहीं आती।#नहीं_संभलता_तो_छोड़_दो pic.twitter.com/Df0mmDbV9c
आपको याद होगा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जोधपुर लोकसभा सीट पर चुनाव के दौरान गजेन्द्रसिंह शेखावत ने बुरी तरह हराया था।
इसके बाद से अशोक गहलोत हमेशा गजेन्द्रसिंह शेखावत को लेकर बयान देते रहते हैं।
ताज़ा खबरें
जोधपुर: एम्स और एनएलयू के बीच विधि और चिकित्सा पर ऐतिहासिक संवाद, इच्छामृत्यु और पेटेंट कानून पर हुई गहन चर्चा
भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग को मिली नई उड़ान: एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का अहम दौरा और रणनीतिक चर्चा
राजस्थान में लखपति दीदियों के लिए बनेगा नया रोडमैप, मुख्य सचिव ने दिए 10-स्टेप रिफॉर्म के निर्देश
इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका की 24 घंटे लंबी बातचीत बेनतीजा, क्या फिर मंडराएंगे युद्ध के बादल?