जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गलियारें काफी गरमाए हुए हैं।
चढ़ गया सियासी पारा: गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- ’राजनीति के रावण’ है मुख्यमंत्री गहलोत, अब उखाड़ फेंकना है...
राजनीतिक गलियारों में सीएम अशोक गहलोत को राजनीति का जादूगर कहा जाता है वहीं, अब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम गहलोत को ’राजनीति का रावण’ करार दिया है।
HIGHLIGHTS
- राजनीतिक गलियारों में सीएम अशोक गहलोत को राजनीति का जादूगर कहा जाता है वहीं, अब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम गहलोत को ’राजनीति का रावण’ करार दिया है।
संबंधित खबरें
पक्ष और विपक्ष में जोरदार शब्दों के बाणों की बौछार जारी है। इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच जारी शब्दों की बमबारी ने राजनीति को और भी तहस-नहस कर रखा है।
दोनों के बीच राजनीतिक हमले कम और व्यक्तिगत हमले ज्यादा होते दिखाई दे रहे हैं।
जहां राजनीतिक गलियारों में सीएम अशोक गहलोत को राजनीति का जादूगर कहा जाता है वहीं, अब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम गहलोत को ’राजनीति का रावण’ करार दिया है।
भाजपा नेता शेखावत ने सीएम गहलोत पर हमला बोलते हुए कहा कि गहलोत सरकार साढ़े चार साल से जनता को लूट रही है, धोखा दे रही है।
संबंधित खबरें
अब जनता को ’राजनीति के रावण’ अशोक गहलोत को अब उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री शेखावत भाजपा की जनाक्रोश रैली एवं महाघेराव से पहले सुभाष चौक में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गहलोत सरकार पर जमकर आरोप लगाए।
केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि राजस्थान की मौजूदा सरकार पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर जनता को गुमराह कर रही है।
महंगाई राहत शिविरों के नाम पर केवल गरीबों एव किसानों को परेशान कर रही है। आज जब सबकुछ ऑनलाइन है तो फिर गर्मी में शिविरों में क्यों बुलाया जा रहा है।
अब समय आ गया है जब राजस्थान की अत्याचारी एवं भ्रष्ट सरकार को बदलने के लिए एकजुट होना होगा।
मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम को बताया जहरीले सांप की तरह
आपको बता दें कि, इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जबान भी पिसल गई थी। उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जहरीला सांप कहकर संबोधित कर दिया था।
उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी जहरीले सांप की तरह है। इसके बाद में जब इस बात का विरोध हुआ तो उन्होंने इस खेद जताया।
ताज़ा खबरें
जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मिले मंत्री झाबर सिंह खर्रा, शिष्टाचार भेंट में हुई अहम चर्चा
बिग बॉस फेम तान्या मित्तल का जयपुर में आध्यात्मिक सफर: मंदिरों में दर्शन कर बोलीं- यहां के स्थान महसूस किए जाते हैं
सोने-चांदी के दाम गिरे: चांदी ₹2,753 और सोना ₹246 सस्ता, जानें ईरान जंग के बीच क्यों आई कीमतों में इतनी बड़ी कमी
महिला आरक्षण पर सोनिया गांधी का बड़ा दावा: कहा- परिसीमन असली मुद्दा, चुनाव के बीच विशेष सत्र क्यों?