नई दिल्ली | घरेलू और वैश्विक बाजारों में शुक्रवार को कीमती धातुओं में खरीदारों की जबरदस्त रुचि के चलते सोना और चांदी की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोपहर के सत्र में कारोबार के दौरान दोनों धातुएं मजबूत हरे निशान पर ट्रेड करती दिखाई दीं। वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग के कारण निवेशकों का रुझान एक बार फिर bullion market की तरफ तेजी से बढ़ा है।
एमसीएक्स पर सोना और चांदी की चाल
कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर दोपहर 12 बजे 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना वायदा 2.15 फीसदी यानी 2,628 रुपये की बड़ी बढ़त के साथ 1,24,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। वहीं इसी अवधि में 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी वायदा ने निवेशकों को चौंकाते हुए 5.42 फीसदी यानी 7,907 रुपये की शानदार छलांग लगाई और भाव 1,53,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड्स में सोने के नए रेट
देश के प्रमुख आभूषण ब्रांड्स में भी शुक्रवार को कीमतों में तेजी का रुख साफ नजर आया। तनिष्क में 22 कैरेट सोने का रेट 1,16,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 18 कैरेट गोल्ड का भाव 95,320 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यहाँ 24 कैरेट सोना बढ़कर 1,27,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिकता दिखा। इसके अलावा जोयालुक्कास और मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में 24 कैरेट सोने का भाव 1,26,550 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,16,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। कल्याण ज्वैलर्स के जयपुर शोरूम में 24 कैरेट सोना 1,26,550 रुपये और 14 कैरेट सोना 73,820 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर उपलब्ध रहा।
देश के बड़े शहरों में हाजिर बाजार का हाल
प्रमुख महानगरों और शहरों के सर्राफा बाजार में भी कीमतों में तेजी का असर स्पष्ट रूप से देखा गया। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,26,600 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,16,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वित्तीय राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,26,550 रुपये और 22 कैरेट 1,16,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे जैसे शहरों में भी 24 कैरेट सोना लगभग 1,26,550 रुपये के आसपास और 22 कैरेट 1,16,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।