सिरोही में बोले गवर्नर : जलवायु परिवर्तन के खतरों को देखते हुए इको फ्रेडली निर्माण जरूरी : कलराज मिश्र 

जलवायु परिवर्तन के खतरों को देखते हुए इको फ्रेडली निर्माण जरूरी : कलराज मिश्र 
governer kalraj mishra rajasthan
Ad

Highlights

राज्यपाल कलराज मिश्र ने शिवगंज नगर पालिका के नवीन भवन का किया उद्घाटन
रिवर फ्रंट देख हुए अभिभूत, यादगार के रूप में सभी के साथ खिंचवाई फोटो

सिरोही | राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि आज समूचा विश्व जलवायु परिवर्तन के खतरों से जुझ रहा है। ऐसे में इस बात की बड़ी आवश्यकता है कि जो भी निर्माण कार्य हो वह ईको फ्रेडली हो।

साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कार्बन उत्सर्जन कम से कम हो। यह प्रसन्नता की बात है कि शिवगंज नगर पालिका का यह भवन इन सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

राज्यपाल मिश्र सोमवार को टाऊनहॉल के समीप करीब 3.94 करोड़ की लागत से बनाए गए नगर पालिका के नवीन भवन का उद्घाटन करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल मिश्र ने कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इस लोकतंत्र का सुदृढ एवं सशक्त बनाने का कार्य लोकतांत्रिक संस्थाओं के माध्यम से होता है। विधायिका के साथ साथ नगर पालिका, नगर निगम, पंचायतीराज संस्थाएं लोकतंत्र के ऐसे स्तंभ है जिसमें जमीनी स्तर पर जनता की भागीदारी सुनिश्चित होती है.

इसी से लोकतंत्र मजबूत होता है। नगर पालिकाएं हमारों छोटे शहरों व कस्बों में निवास करने वाले लोगों की जनआकांक्षाओं व आशाओं की पूर्ति का महत्वपूर्ण स्थान है। स्वाभाविक है कि इन संस्थाओं का संचालन भी ऐसे स्थान पर होना चाहिए जहां आधुनिक तकनीक के साथ सुविधाएं उपलब्ध हो।

प्रकृति से राजस्थान को सभी रंगों से नवाजा 
राज्यपाल मिश्र ने कहा कि वे राजस्थान को रंगों की धरा कहते है। यहां प्रकृति ने सभी रंगों का समावेश किया है। यहां एक तरफ धोरे और गहरा रेगिस्तान भी है तो दूसरी तरफ झीले और नदियां भी है।

स्थापत्य सौन्दर्य तो यहां है कि ऐतिहासिक रूप से भी यह स्थान काफी संपन है। राज्यपाल ने कहा कि शिवगंज की स्थापना के १६९ वर्ष प्रेम और सौहार्द से भरा हुआ है। यहां विशिष्ट प्रकार की ऐतिहासिक घटनाएं भी है।

इन घटनाओं के माध्यम से लोगों ने विशेष प्रकार की प्रेरणा प्राप्त की है। आजादी की लडाई के दौरान अनेक लोगों ने आगे बढक़र कार्य किया है। यहां के भामाशाहों की ओर से अनेक प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य किए गए है। यहां के लोगों ने देश विदेश में जाकर अपने हुनर की अमिट छाप छोड़ अपने क्षेत्र को गौरान्वित किया है।

शिवगंज सुंदर है, प्रशंसनीय है 
राज्यपाल मिश्र ने कहा कि शिवगंज सुंदर तो है ही। जवाई नदी किनारे बसा होने की वजह से यहां की प्राकृतिक छटा भी निराली है। शिवगंज अत्यंत ही प्रशंसनीय स्थल है। जिसकी जितनी भी तारिफ की जाए कम है।

राज्यपाल मिश्र ने कहा कि सिरोही की धरा, यहां के किले, महल, यहां की स्थापत्य कला, इनका अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है। यह पूरा क्षेत्र अरावली की पहाडियों से घिरा हुआ है। यह शूरवीरों व तपस्वियों की धरती है।

वर्षा जल संरक्षण की अपील 
इस मौके पर राज्यपाल ने जल की महत्ता बताते हुए कहा कि हमारें पुरखों ने जल संरक्षण के लिए जो भी कार्य किए है उसे हमेें नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के साथ साथ हमारे यहां भूजल स्तर भी निरंतर कम होता जा रहा है।

यह होता रहा तो आने वाले समय में गंभीर जल संकट खडा हो जाएगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से वर्षा जल संरक्षण के लिए अभियान चलाने और लोगों को पानी बचाने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।

विधायक की पहल का किया स्वागत 
इस मौके पर राज्यपाल मिश्र ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली है कि शिवगंज का नगर पालिका भवन 50 वर्ष से अधिक पुराना हो गया था। बढती आवश्यकताओं, यातायात, पार्किग की असुविधा को ध्यान में रखते हुए विधायक की पहल पर यह आधुनिक भवन तैयार करवाया गया है।

मिश्र ने कहा कि उनकी मंशा है कि इस भवन से शहर का सुनियोजित विकास हो, यहां से जनहित में ऐसे निर्णय लिए जाए जिससे कि शिवगंज का विकास नित नए आयाम स्थापित करें। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिवगंज के आसपास के ऐसे स्थानों का चयन किया जाए जिससे पर्यटन की संभावनाएं तलाशी जा सके।

विकास के नए नवाचार हो, इसमें इस बात का ख्याल रखा जाए कि हमारी प्राचीन धरोहर किसी भी स्तर पर खत्म नहीं हो तथा पर्यावरण को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो।

मिलकर कार्य करें, सफल होंगे 
इस मौके पर विधायक संयम लोढ़ा की ओर से सिरोही में एयरपोर्ट,केन्द्रीय विद्यालय, केन्द्रीय विश्वविद्यालय, सिरोही में रेल सुविधा, आदि विषय उठाते हुए राज्यपाल से सहयोग की अपील की गई थी।

जिस पर राज्यपाल ने विधायक एवं सांसद से कहा कि आप दोनों मिलकर कार्य करें, यह कार्य अवश्य पूर्ण होंगे और जहां भी उनके सहयोग की आवश्यकता होगी, वे बेहिचक सहयोग प्रदान करेंगे।

कोरोना के समय राज्यपाल का मार्गदर्शन वरदान साबित हुआ 
इस मौके पर अपने अध्यक्षीय उद्बोद्यन में मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि कोरोना के कठिन समय एवं उसके बाद के समय में जिस तरह आपने राजस्थान के प्रशासन को सजग एवं सचेत रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उससे राजस्थान उस कठिन समय में बेहतरीन प्रबंधन कर सका, उसमें आपका मार्गदर्शन राज्य के लोगों के लिए वरदान साबित हुआ। शिवगंज की बात करते हुए विधायक ने एक फिल्म के गीत ज्योत से ज्योत जलाते चलो, प्रेम की गंगा बहाते चलो का जिक्र करते हुए कहा कि इस शहर ने इस गाने का सही मायनों में जीया भी है। यहां जो भी आया बस यहीं का होकर रह गया। इस शहर की संस्कृति ने उसे अपना बना लिया है।

उन्होंने कहा कि यह हमारे यहां के संस्कार है कि हम इस शहर से कैसे प्यार करें इसे कैसे अपना समझे। विधायक ने कहा कि यहां जितनी भी सरकारी इमारतें है उसमें से कुछ को छोड़ दे तो अधिकांश भामाशाहों ने बनवाकर दी है। यह इस शहर का संस्कार है कि जो कुछ हमकों समाज ने दिया है वह कैसे समाज पर खर्च करें, इसी का परिणाम है कि शहर आज भी उसी परंपरा का पालन कर रहा है।

आपके आने की सबसे बड़ी खुबसूरती यह.. 
इस मौके पर विधायक ने राज्यपाल मिश्र से कहा कि आपके आने की सबसे बड़ी खुबसूरती यह है कि आपके बाई तरफ भाजपा के सांसद बैठे है, दाई तरफ निर्दलीय विधायक के रूप में मैं हूं तथा मेरी बगल में कांग्रेस बोर्ड के चेयरमेन बैठे है।

जिस संवैधानिक कत्र्तव्य को आप विधानसभा में पढवाते हो उन कत्र्तव्यों की पालना के लिए और इस शहर को आगे बढ़ाने के लिए हम सब लोग प्राण प्रण से एकजूट होकर कार्य कर रहे है। कुछ सपने संजोकर चल रहे है। इच्छा है कि वह पूरे हो जाए। इन सपनों में उन्होंने एयरपोर्ट, रेल सुविधा, केन्द्रीय विद्यालय, केन्द्रीय विश्वविद्यालय, सैनिक स्कूल आदि का जिक्र किया।

देश उन्नति और प्रगति के पथ पर एक कदम ओर बढ़ा

भामाशाहों को नमन करते हुए कहा कि यह भामाशाहों की धरती है। भामाशाहों ने इस देवतुल्य भूमि को अपने कर्म और धन से लाभांवित किया है। इस मौके पर उन्होंने विधायक की ओर से उठाई गई मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि इस कार्यो में राज्य से संबंधित जो भी विषय है वे पूर्ण करवाएं,केन्द्र से जो भी सहयोग होगा वे उसमें अपना पूरा सहयोग प्रदान करेंगे।

विधिवत रूप से किया शुभारंभ 
इससे पूर्व राज्यपाल मिश्र नगर पालिका भवन पहुंचने पर विधायक संयम लोढ़ा एवं पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात राज्यपाल ने नगर पालिका के नवीन भवन के शिलालेख का अनावरण एवं फीता काट उद्घाटन किया।

तत्पश्चात उन्होंने सांसद एवं विधायक के साथ नगर पालिका के भवन का अवलोकन कर सभी सुविधाओं से युक्त भवन निर्माण के लिए पालिका प्रशासन को बधाई दी। कार्यक्रम के पश्चात राज्यपाल विधायक संयम लोढ़ा के आग्रह पर रिवर फं्रट भी गए।

रिवर फं्रट का अवलोकन कर राज्यपाल ने इसकी भूरि भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर उन्होनेक जनप्रतिनिधियों, सरकारी अधिकारियों, पत्रकारों के साथ बड़ी ही आत्मियता के साथ फोटो खिंचवाएं। कुछ समय यहां रूकने के बाद राज्यपाल माउंट आबू के लिए प्रस्थान कर गए।  

इनकी रही मौजूदगी 
कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ भंवरलाल, पुलिस अधीक्षक सुुश्री ज्येष्ठा मैत्रेय, सिरोही नगर परिषद सभापति महेन्द्र मेवाडा, अधिशसी अधिकारी नीलकमलसिंह राणावत, प्रकाश प्रजापति, शिवि संयम लोढा, पूर्व जिला प्रमुख अन्नाराम बोराणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रताराम देवासी, पीसीसी सदस्य हरीश राठौड, यूथ कांगे्रस जिलाध्यक्ष प्रकाश मीना, पालिका उपाध्यक्ष चंपादेवी कुमावत, नगर पालिका में प्रतिपक्ष नेता लक्ष्मण परिहार, कोमल परिहार, डॉ रवि शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ अखिलेश पुरोहित, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कौशल ओहरी, जयसिंह राठौड, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती हेमलता शर्मा, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष नजमा सिलावट, सनातन धर्म महिला सेवा समिति अध्यक्ष उषा अग्रवाल, नगर पालिका के समस्त पार्षदगण, सहवृत सदस्य सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Must Read: ब्रजभूषणसिंह के समर्थन में जयपुर में प्रदर्शन' कहा यह आन्दोलन देश को बदनाम कर रहा है

पढें राज्य खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News) के लिए डाउनलोड करें thinQ360 App.

  • Follow us on :