जयपुर | राजस्थान की भजनलाल सरकार ने शिक्षक भर्ती (teacher recruitment) के बाद अब एक और भर्ती परीक्षा में महिला आरक्षण (women's reservation) बढ़ाया है।
महिला आरक्षण: भजनलाल सरकार की ओर से महिलाओं को बड़ी खुशखबरी
REET के बाद अब इस भर्ती परीक्षा में महिला आरक्षण बढ़ाया |
HIGHLIGHTS
- पुलिस भर्ती में महिला आरक्षण 30 से बढ़ाकर 33 फीसदी कर दिया गया
- राजस्थान में भाजपा की सरकार बनते ही वित्त मंत्री ने महिला आरक्षण बढ़ाने के लिए मंजूरी जारी की थी।
संबंधित खबरें
प्रदेश सरकार ने महिलाओं को बड़ी खुशखबरी देते हुए पुलिस भर्ती में महिला आरक्षण (women's reservation) 30 से बढ़ाकर 33 फीसदी कर दिया गया है। इससे पहले सरकार ने शिक्षक भर्ती में महिला आरक्षण 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया था।
भाजपा (BJP) ने विधानसभा चुनाव के समय अपने संकल्प पत्र में घोषणा की थी कि अगर हमारी पार्टी सत्ता में आई तो राजस्थान की महिलाओं को कई सौगात देगी। इसके बाद राजस्थान में भाजपा (BJP) की सरकार बनते ही वित्त मंत्री (Finance Minister) ने महिला आरक्षण बढ़ाने के लिए मंजूरी जारी की थी।
सरकार स्तर से इसे मंजूरी दे दी गई है। इससे पहले महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण में 8 प्रतिशत विधवा और 2 प्रतिशत परित्यागता का कोटा (quota) रहा था। गौरतलब है कि अभी पुलिस बल में कुल 10 फीसदी महिलाएं काम कर रही हैं।
संबंधित खबरें
बड़ा फैसला महिला सशक्तीकरण की दिशा में
राजस्थान में महिला सशक्तीकरण की दिशा में इसे बड़ा फैसला बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री (CM) के इस निर्णय से प्रदेश में महिलाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिलेगे और वे आत्मनिर्भर होकर और सशक्त बन सकेंगी।
शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण
राज्य सरकार ने 4 दिन पहले ही तृतीय श्रेणी शिक्षक (third grade teacher) भर्ती परीक्षाओं में महिला आरक्षण 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 फीसदी किया था। मुख्यमंत्री (CM) भजनलाल शर्मा ने राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया