जैसलमेर : जिला जिम्नास्टिक संघ जैसलमेर के चुनाव अधिकारी नारायण सिंह तंवर ने नाचना हवेली में निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।
जिम्नास्टिक जिलाध्यक्ष संघ जैसलमेर: विक्रम सिंह भाटी नाचना तीसरी बार अध्यक्ष बने
जैसलमेर जिला जिम्नास्टिक अध्यक्ष पद पर विक्रम सिंह भाटी नाचना लगातार तीसरी बार चुने गए।
संबंधित खबरें
जिम्नास्टिक संघ के मीडिया प्रभारी राणीदान सिंह तंवर ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी नारायण सिंह तंवर और प्रदेश पर्यवेक्षक सुधीश शर्मा, एवं खेल अधिकारी राकेश शर्मा की देखरेख में निर्वाचन हुआ।
इसमें जिला जिम्नास्टिक अध्यक्ष पद पर विक्रम सिंह भाटी नाचना लगातार तीसरी बार चुने गए। सचिन पद पर विक्रम सिंह लोहारकी निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर हनुमत सिंह पिथला, भवानी सिंह सोढ़ा, चैनपाल सिंह अवाय एवं एडवोकेट इन्द्रजीत सिंह भुट्टो चुने गए।
कोषाध्यक्ष पद पर मूल सिंह राठौड़, संयुक्त सचिव पद पर प्रद्युम्न सिंह भाटी, गजेन्द्रसिंह मण्डला, श्रीमती दीपिका एवं लाल सिंह शेखावत बने। जिला कार्यकारिणी के सदस्यों में श्रीमती मेघना सिंह नाचना, बाबूराम मेघवाल, अमनानुल्लाह खां, खिलाड़ी कोटे से टीकम सिंह सोढ़ा, गजेन्द्रसिंह शेखावत तथा महेन्द्रसिंह हमीरा निर्वाचित हुए।
जिला सचिव विक्रम सिंह लोहारकी ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी तंवर ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सह सचिव लाल सिंह शेखावत ने बताया कि सवाई सिंह अवाय और एडवोकेट राणीदान सिंह तंवर को मीडिया प्रभारी का कार्यभार सौंपा गया। नव निर्चाचित अध्यक्ष ने सभी का आभार जताया।
ताज़ा खबरें
भारत-अमेरिका व्यापार डील पर संकट के बादल: अगले हफ्ते वॉशिंगटन जाएगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, टैरिफ और Section 301 जांच पर होगी चर्चा
होर्मुज स्ट्रेट पार कर कांडला पहुंचा भारतीय एलपीजी पोत 'जग विक्रम', 15 जहाज अब भी फंसे
तमिलनाडु राजनीति में उबाल: सीएम स्टालिन के बयान पर भाजपा का कड़ा प्रहार, 'संविधान विरोधी' बताकर घेरा
CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड