thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

बाड़मेर में हादसा: हनुमान बेनीवाल की रैली में शामिल होने जा रहे समर्थकों का एक्सीडेंट, 3 की मौत कई घायल

thinQ360

नागौर सांसद हनुमान बेनलीवाल (Hanuman Beniwal) ने शनिवार को प्रदेश के बाड़मेर के धोरीमना में बजरी माफियाओं के खिलाफ हल्ला बोल रैली आयोजन किया। इसी दौरान एक दुखद हादसा भी हो गया। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। 

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • नागौर सांसद हनुमान बेनलीवाल (Hanuman Beniwal) ने शनिवार को प्रदेश के बाड़मेर के धोरीमना में बजरी माफियाओं के खिलाफ हल्ला बोल रैली आयोजन किया। इसी दौरान एक दुखद हादसा भी हो गया। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। 
hanuman beniwal supporters road accident 3 killed many injured
Barmer Road Accident

बाड़मेर | राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनलीवाल (Hanuman Beniwal) ने शनिवार को प्रदेश के बाड़मेर के धोरीमना में बजरी माफियाओं के खिलाफ हल्ला बोल रैली आयोजन किया।

इस रैली में भाग लेने के लिए उनके समर्थन दूर-दूर से पहुंचे, लेकिन इसी दौरान एक दुखद हादसा भी हो गया।

जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। 

बताया जा रहा है कि बेनीवाल समर्थकों की एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सामने से आ रही एक कार से भिड़ गई।

इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 6 लोग गंभीर घायल हो गए। 

पुलिस के अनुसार, यह भीषण हादसा धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के बाड़मेर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे 68 पर लव-कुश कॉलेज के पास हुआ।

ये हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात शुरू करवाया।

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को हादसे की दी जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को धोरीमन्ना अस्पताल पहुंचाया। 

दो की मौके पर ही मौत

गाड़ियों में जबरदस्त भिंड़त के बाद दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि, एक युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। फिलहाल, मृतकों के शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

लोगों ने निकाला घायलों को बाहर

हादसे के बाद दोनों गाड़ियां पिचक गई। जिससे उसमे बैठे लोग अंदर ही फंसे रह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहनों से बाहर निकाला।

बेनीवाल की रैली में शामिल होने आए थे सभी

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग सांसद हनुमान बेनीवाल की रैली में शामिल होने आ रहे थे, लेकिन मार्ग में समर्थकों की तेज रफ्तार गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

शेयर करें: