मुंबई | बॉलीवुड इंडस्ट्री के ’हीमैन’ यानि धर्मेंद्र (Dharmendra ) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
'He-Man' Returns: 87 साल की उम्र में फिर हो रही ’हीमैन’ धर्मेंद्र की वापसी
करण जौहर की आने वाली फिल्म ’रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में धर्मेन्द्र एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। धरम-गरम को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।
HIGHLIGHTS
- करण जौहर की आने वाली फिल्म ’रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में धर्मेन्द्र एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। धरम-गरम को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।
संबंधित खबरें
धरम पाजी अब 87 साल के हो चुके हैं और इस उम्र में एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक की तैयारी में हैं।
करण जौहर की आने वाली फिल्म ’रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में धर्मेन्द्र एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे।
धरम-गरम को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।
उनकी वापसी को लेकर आलम ये है कि, खुद धरम पाजी का परिवार भी उनकी इस नई पारी को लेकर काफी खुश है।
संबंधित खबरें
धरम पाजी के छोटे लाड़ले और एक्टर बॉबी देओल ने इस बात की जारनकारी शेयर करते हुए कहा है कि, धर्मेंद्र जल्द ही फिल्म ’रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से कमबैक करने जा रहे हैं।
आपको बता दें कि, धर्मेन्द्र को बड़े पर्दे पर आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म ’यमला पगला दीवाना’ में देखा गया था।
धर्मेन्द्र के कमबैक को लेकर बॉबी ने कहा कि पापा आज भी जब सेट पर जाते हैं तो उनके चेहरे पर पहले जैसी ही रौकन आ जाती है।
गौरतलब है कि धर्मेंद्र हाल ही में जी5 सीरीज ’ताजः डिवाइडेड बाय ब्लड’ में भी नजर आए थे।
इसमें उन्होंने सूफी संत सलीम चिश्ती की भूमिका निभाई थी।
बता दें कि, 8 दिसंबर 1935 में जन्मे धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा के सबसे मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं।
वे अभिनेता होने साथ-साथ निर्माता और राजनीतिज्ञ भी हैं।
धर्मेन्द्र भाजपा के टिकट पर बीकानेर के सासंद भी रह चुके हैं, लेकिन उन्हें राजनीतिक पारी ज्यादा रास नहीं आई।
धर्मेंद्र ने सिनेमा जगत में पांच दशकों के करियर में 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
धरम जी को 1997 में उनके योगदान के लिए फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया है।
इसके अलावा साल 2012 में धर्मेंद को भारत के तीसरे सर्वाेच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया।
ताज़ा खबरें
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तगड़ा झटका, फॉर्म में चल रहे आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण टूर्नामेंट से हो सकते हैं बाहर
SRH vs CSK: शिवांग कुमार और साकिब हुसैन की जादुई गेंदबाजी ने पलटा मैच, सनराइजर्स हैदराबाद की रोमांचक जीत
भगत की कोठी-चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट का मोदरान में ठहराव शुरू, मारवाड़ से दक्षिण भारत की राह हुई आसान
'विक्रम और बेताल' के बेताल और 200 फिल्मों के अभिनेता सज्जन की अनकही कहानी: 'मेरा प्यार मुझे लौटा दो'