सिरोही | वार्ड 11 संपूर्णानंद कॉलोनी में 31 जुलाई को अचानक आए हाई वोल्टेज करंट से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बिजली के तारों और मीटरों के साथ ही घरों में लगे लाखों के उपकरण जलकर राख हो गए। प्रारंभिक आकलन में नुकसान 1 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है।
सिरोही की संपूर्णानंद कॉलोनी में हाई वोल्टेज से 1 करोड़ से ज्यादा का नुकसान: वार्ड पार्षद ने मंत्रीजी से बातचीत कर दी जानकारी मुआवजा दिलाने की मांग
संबंधित खबरें
पूर्व उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद सुरेश सगरवंशी के नेतृत्व में आज वार्डवासियों ने बिजली विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। पार्षद ने मंत्री ओटारामजी देवासी से दूरभाष पर बात कर तत्काल मुआवजे की मांग की। मंत्री ने उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
पार्षद ने बताया कि हाई वोल्टेज से AC, कूलर, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मोटर, कंप्यूटर, सोलर सिस्टम, CCTV, इन्वर्टर सहित सैकड़ों उपकरण पूरी तरह जल गए। कई घरों को आंशिक नुकसान हुआ है। 
वार्डवासी अपने नुकसान की सूची, उपकरणों के फोटो और शिकायत पत्र विभाग को सौंप रहे हैं। पार्षद ने मांग की कि टीम बनाकर भौतिक सत्यापन कर तुरंत मुआवजा दिया जाए।
चेतावनी: यदि 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो जिला कलेक्टर और उपभोक्ता मंच में विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।
ताज़ा खबरें
सिरोही में सौगंध का सियासी गणित: पांच भाजपा पार्षदों ने मंदिर में खाई कसम, प्रत्याशी को मिले सिर्फ 5 वोट
निकाय चुनाव में जीत पर भाजपा उत्साहित, मदन राठौड़ बोले—मोदी और भजनलाल के काम पर जनता की मुहर
गोसेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, नंदगांव में 4300 खेजड़ी पौधों का रोपण
सिरोही की नवनिर्वाचित सभापति रितु जैन बोलीं—कांग्रेस का घोषणा पत्र ही बोर्ड का संकल्प पत्र होगा