क्राइम

सिरोही: होटल व्यवसायी से मारपीट, शराब ठेकेदार समेत चार गिरफ्तार

गणपत सिंह मांडोली · 10 जून 2026, 11:57 दोपहर
सिरोही। शहर में होटल व्यवसायी और उसके भाई के साथ मारपीट एवं लूटपाट के मामले में पुलिस ने शराब ठेकेदार सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार शिवगंज रोड स्थित एक होटल व्यवसायी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि गोयली चौराहे पर शराब का ठेका संचालित करने वाले राजवीरसिंह ने उसके भाई परेश को बाहर बुलाया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला किया गया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके गले में पहनी सोने की चेन भी छीन ली। शिकायत के अनुसार बीच-बचाव करने पहुंचे होटल व्यवसायी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।   जांच के दौरान पुलिस ने दांतल-फलसूंड (जैसलमेर) हाल नेहरू नगर सिरोही निवासी राजेन्द्रसिंह उर्फ राजवीरसिंह पुत्र धनसिंह राजपूत, अणगौर हाल पैलेस रोड सिरोही निवासी हरभजनसिंह उर्फ बंटी पुत्र नरेन्द्रसिंह राजपूत, वेरापुरा निवासी रघुवीरसिंह पुत्र दीपसिंह राजपूत तथा गुडा एंदला (पाली) हाल आदर्श नगर सिरोही निवासी मनोहरसिंह पुत्र नारायणसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।  
← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)