thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
खेल

India A vs Pakistan A Asia Cup: भारत और पाकिस्तान ए के बीच महामुकाबला आज, सेमीफाइनल पर रहेगी नजर

बलजीत सिंह शेखावत

एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के ग्रुप मुकाबले में आज भारत ए और पाकिस्तान ए की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का 8वां मुकाबला आज भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच खेला जाएगा।
  • यह मैच दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।
  • भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में नेपाल को 306 रनों के विशाल अंतर से हराया था।
  • मैच का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर और लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप पर होगी।
india a vs pakistan a rising stars asia cup 2026

नई दिल्ली | एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में रविवार 22 नवंबर को ग्रुप चरण का 8वां मुकाबला भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में एक बार फिर सबकी नजरें भारतीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पर टिकी होंगी, जो पिछले मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। इस मैच को जीतने वाली टीम सबसे पहले सेमीफाइनल का टिकट हासिल करेगी। ऐसे में दोनों चिर प्रतिद्वंद्वियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

दोनों टीमों ने जीते हैं शुरुआती मुकाबले

भारत ए और पाकिस्तान ए दोनों ने ही इस टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज शानदार जीत के साथ किया है। भारत ने जहां शुरुआती मैच में नेपाल को रिकॉर्ड 306 रन से हराते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, जिसमें तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र, प्रिंस यादव और हर्षित राणा ने दमदार प्रदर्शन किया था। वहीं, पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में यूएई को 61 रन से हराया था, जिसमें शमील हुसैन, अली रजा और सूफियान मोकिम ने अहम योगदान दिया था।

कहाँ और कैसे देखें लाइव मैच?

भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स के इस रोमांचक मुकाबले का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स के विभिन्न चैनलों पर देखा जा सकता है। इसके अलावा, जो दर्शक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच देखना चाहते हैं, वे सोनीलिव ऐप या वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।

वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच को लेकर माना जा रहा है कि यहां विकेट थोड़ा धीमा है। ऐसे में पारी की शुरुआत में स्पिनर्स को विकेट से अच्छी मदद मिल सकती है। हालांकि, अगर बल्लेबाज क्रीज पर थोड़ा समय बिताते हैं, तो वे बाद में खुलकर बड़े शॉट खेल सकते हैं। आंकड़ों के अनुसार, इस मैदान पर रन चेज करने वाली टीम के पास बढ़त होगी, क्योंकि फ्लडलाइट्स में गेंद बल्ले पर और बेहतर तरीके से आती है।

शेयर करें: