राज्य

कर्नल सुरेन्द्र शर्मा की पहल: पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और छात्रों का भव्य सम्मान

Pradeep Beedawat · 11 सितम्बर 2026, 10:14 दोपहर
कर्नल सुरेन्द्र शर्मा की ओर से पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।। मुख्य वक्ता पूर्व आईएएस राजेंद्र सिंह शेखावत ने विकसित भारत का संदेश दिया।

जयपुर | झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ के समीप जाखोद गांव में कर्नल सुरेन्द्र शर्मा की ओर से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शौर्य धारा फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस राजेंद्र सिंह शेखावत उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल कमल कुमार रेप्सवाल और लेफ्टिनेंट बसंत कुमार कटेवा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। सह आयोजकों में ले. कर्नल बलवान की भूमिका की भी सराहना की। 

वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों का अभिनंदन

समारोह के दौरान देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों की वीरांगनाओं का भावभीना नागरिक अभिनंदन किया गया।

इसके साथ ही, पूर्व सैनिकों के राष्ट्र के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। शेखावत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण और पुनर्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

राजेंद्र सिंह शेखावत का संबोधन

अपने संबोधन में, पूर्व आईएएस राजेंद्र सिंह शेखावत ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में एकता और आपसी सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।

युवा शक्ति और 'विकसित भारत'

उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रशासनिक व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया।

शेखावत ने कहा कि युवा शक्ति ही 2047 तक 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने की मुख्य रीढ़ है।

शेखावत ने कहा कि यूजीपीएफ की ओर से पूर्व सैनिकों, उनकी वीरांगनाओं को आरएएस की कोचिंग के लिए पूर्ण सहयोग की घोषणा श्री रॉयल की ओर से की जा चुकी है।

साथ ही उन्होंने कहा कि वीरों की प्रतिमाओं पर उनके जन्म और बलिदान दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत स्तर पर सरकार की ओर से आयोजन होने चाहिए। इसकी व्यवस्था के लिए सरकार केा लिखा जा रहा है ताकि संबंधित को निर्देश जारी किए जा सकें।

ज्ञातव्य है कि जुलाई माह में परमवीर पीरू सिंह शेखावत की जयंती पर शौर्य धरा फाउण्डेशन, लायंस क्लब समेत कई संस्थाओं की ओर से शानदार कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। 

सामाजिक प्रयासों की सराहना

इस सफल आयोजन के लिए उन्होंने कर्नल सुरेंद्र शर्मा के समर्पण और सामाजिक प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शर्मा का सामाजिक भाव और पूर्व सैनिकों के प्रति जज्बा स्तुत्य है। उनके प्रयास हर बार हमें प्रेरणा और सहयोग प्रदान करते हैं।

इसके अतिरिक्त, शेखावत ने 'यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन' (UGPF) के सलाहकार के रूप में, उन्होंने संस्था के अध्यक्ष मेघराज सिंह रॉयल के नेतृत्व में वंचित छात्रों की शिक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि श्री मेघराज सिंह रॉयल जातिवाद के उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण और बेरोजगारी से मुक्ति के लिए अभूतपूर्व संकल्प के साथ सभी को साथ ​लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल रेप्सवाल और कतेवा साहब सहित अनेक विशिष्ट अतिथि एवं गणमान्य वक्ता भी उपस्थित रहे।

सभी वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में सैनिकों और युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया और इस प्रकार के आयोजनों को समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बताया।

← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)