रांची | Jagarnath Mahto Passed Away: झारखंड की राजनीति से बेहद दुखद खबर सामने आई है। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया है। महतो ने चेन्नई में आखिरी सांस ली।
बजट सत्र में बिगड़ी थी तबीयत: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का आज सुबह निधन, सीएम बोले- हमारे टाइगर नहीं रहे!
- जानकारी के अनुसार, शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। - 14 मार्च को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान महतो की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी।
HIGHLIGHTS
- - जानकारी के अनुसार, शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। - 14 मार्च को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान महतो की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी।
संबंधित खबरें
इस दुखद खबर की जानकारी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ट्विटर हैंडल से देते हुए दुख जताया है।
शिक्षा मंत्री के निधन की खबर से झारखंड के राजनीति गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था।
14 मार्च को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान महतो की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी।
संबंधित खबरें
जिसके बाद उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद सीएम सोरेन की सलाह पर ही उन्हें तत्काल एयरलिफ्ट करते हुए चेन्नई ले जाया गया था।
चेन्नई में इलाज के दौरान गुरुवार यानि आज सुबह उनका निधन हो गया।
अपूरणीय क्षति!
हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे!
आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया।
परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ’हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया है।
चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
इसी के साथ ’भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने भी शिक्षा मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, झारखंड सरकार के मंत्री श्री जगरनाथ महतो जी के निधन की बेहद दुखद सूचना मिली है। लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डंटे रहने वाले जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है
ताज़ा खबरें
राजस्थान सरकार का धमाका: 'ग्राम-2026' के लिए देशभर में होंगे रोडशो, खेती में निवेश का सुनहरा मौका!
राजस्थान में डिजिटल सिग्नेचर से 400 करोड़ की महाठगी: चार्टर्ड अकाउंटेंट पुलिस के रडार पर, दुबई तक जुड़े गिरोह के तार
उदयपुर के फतहपुरा चौराहे पर लगा राजस्थान का पहला AI ट्रैफिक सिग्नल, अब गाड़ियों की लाइन देखकर खुद बदलेगी लाइट
Sensex में 2946 अंकों की ऐतिहासिक बढ़त: अमेरिका-ईरान सीजफायर और कच्चे तेल के दामों में गिरावट से झूमा भारतीय शेयर बाजार